Sonam Kapoor

सोनम कपूर ने पापा अनिल कपूर को इस प्यारे मैसेज से किया बर्थडे विश

1335 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर गुरुवार 24 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स सभी अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनिल कपूर के बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने पापा को विश करते हुए लिखा है कि वह उन्हें बहुत याद कर रही हैं। इस पोस्ट के साथ सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने पापा से साथ एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है।

राज्य सरकार प्रदेश भाषा नीति बनाने के लिए है अग्रसर : प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित

सोनम कपूर ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘हैपी बर्थडे डैडी… आप सबसे पॉजिटिव, दयालु, उदार इंसान हैं और हम भाग्यशाली हैं कि आपके संस्कार हमारे अंदर हैं। मुझे आपकी बहुत याद आती है और मैं नए साल में आपको देखने का और इंतजार नहीं कर सकती। अनिल कपूर की पत्नी सुनीता से तीन बच्चे सोनम, रिया और हर्षवर्धन हैं। अभिनेता वर्तमान में ‘जुग जुग जीयो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी हैं।

जॉन अब्राहम शूटिंग के दौरान घायल, दाहिने हाथ पर लगी चोट

सोनम (Sonam Kapoor) बीते कुछ महीनों से अपने पति पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हैं। भारत में लॉकडाउन खुलने के बाद वह लंदन गई थीं। सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। वहीं अनिल कपूर के बारे में बात करें तो आखिरी बार वह  फिल्म ‘मलंग’ में नजर आए थे। फिल्म में अनिल कपूर, कुणाल खेमु के अलावा कई फेमस सेलेब्स थे। आने वाले समय में अनिल कपूर नेटफ्लिक्स की फिल्म AK Vs AK में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी नजर आएंगे।

Related Post

disha patni

‘रसोड़े में कौन था?’ पर दिशा पाटनी ने बनाया डॉग्स संग यह मजेदार वीडियो

Posted by - August 30, 2020 0
टीवी के पॉप्युलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ के एक सीन को म्यूजिकल ट्विस्ट देते हुए यशराज मुखते ने मैशअप सॉन्ग…
Sonu Sood helped Gorakhpur's student Pragya

सोनू सूद ने गोरखपुर की छात्रा प्रज्ञा के दोनों पैरो के ऑप्रेशन कराने में की मदद

Posted by - August 18, 2020 0
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने गोरखपुर की एक छात्रा के दोनों पैरों के ऑप्रेशन कराने में मदद की है। लड़की…

राज कुंद्रा संग पोर्नोग्राफी कंटेंट रैकेट में शामिल यूके बेस्ड प्रोडक्शन

Posted by - July 20, 2021 0
अश्लील वीडियो बनाने के मामले में राज कुंद्रा की गिरफ़्तारी के बाद मंगलवार शाम को मुबंई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस…
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' उपदेशों के है विपरीत

प्रियंका से बदसलूकी पर शत्रुघ्न का मोदी पर निशाना,’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ उपदेशों के है विपरीत

Posted by - December 29, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ यूपी पुलिस ने बीते शनिवार को धक्का-मुक्की की थी। इसको लेकर…

B’Day Spl: कभी मिट्टी के घर में रहते थे आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक रवि

Posted by - July 17, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। रवि किशन 17 जुलाई यानी आज अपना जन्मदिन मनाते हैं। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर से बीजेपी…