CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘कालीघाट शक्तिपीठ’ में मां की पूजा-अर्चना की

28 0

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) दिल्ली चुनावों में भाजपा की सरकार बनवाने के बाद मिशन पंजाब पूरी तरह से संभाले हुए है।अब भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनकी विशेष भूमिका पश्चिम बंगाल के चुनावों में भी लगाई है। मिशन बंगाल के दौरान मंगलवार कोलकाता में वह पौराणिक ‘कालीघाट शक्तिपीठ’ में माँ के दिव्य दर्शन को भी गए।

सीएम सैनी (CM Nayab Singh Saini) का कहना है कि बंगाल यात्रा के दौरान कोलकाता स्थित पौराणिक ‘कालीघाट शक्तिपीठ’ में माँ के दिव्य दर्शन कर जीवन धन्य हुआ। शक्ति और भक्ति की प्रतीक ‘माँ’ के चरणों में नतमस्तक होकर समूचे विश्व में शान्ति और सद्भाव की प्रार्थना की। माँ काली का आशीर्वाद सभी देशवासियों पर बना रहे एवं सभी का कल्याण हो, ऐसी मंगलकामना है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) पर भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जिस स्तर का भरोसा करता है, उसी का परिणाम है कि उन्हें अब पश्चिम बंगाल के चुनावी अभियान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय केवल संगठनात्मक औपचारिकता नहीं, बल्कि पार्टी नेतृत्व के विश्वास और सैनी की राजनीतिक कार्यकुशलता का प्रमाण माना जा रहा है।

Related Post

CM Dhami

हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन को वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में करें शामिल: सीएम धामी

Posted by - July 7, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को पर्यटन को बढ़ावा…
मेडिकल कॉलेज घोटाला

मेडिकल कॉलेज घोटाला: लखनऊ और दिल्ली में सीबीआई ने की छापेमारी

Posted by - December 6, 2019 0
लखनऊ। मेडिकल कॉलेज घोटाले के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को लखनऊ में छह स्थानों पर छापेमारी…

मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के नेपोटिज्म कल्चर में बदलाव लाऊंगा- हरि विष्णु

Posted by - June 26, 2020 0
एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर हरि विष्णु बॉलीवुड सिनेमा में अपने होम बैनर वीसीसी स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के तहत काम कर…