CM Vishnu Dev Sai

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

78 0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ( CM Vishnu Dev Sai) से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय के सभा कक्ष में जशपुर जिले से चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी आत्मीयता से सरपंचों से भेंट कर उनके क्षेत्र की स्थिति तथा विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री साय ( CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं पंच के रूप में जनसेवा का कार्य प्रारंभ किया था। पंच रहने के बाद वे सरपंच बने और आगे चलकर विधायक तथा सांसद के रूप में भी जनता की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यदि किसी सरपंच में अपने गांव और पंचायत के विकास के लिए समर्पण और जज्बा हो, तो वह अपने क्षेत्र में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर अधोसंरचना विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की बड़ी जिम्मेदारी सरपंचों के कंधों पर होती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ( CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने सरपंचों से आग्रह किया कि वे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीण जनता को उनका पूरा लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि समर्पित नेतृत्व और योजना के सही क्रियान्वयन  से कोई भी पंचायत आदर्श पंचायत बन सकती है।

मुख्यमंत्री ( CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास के अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने सरपंचों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने पंचायत क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विभागीय मंत्रियों और अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में रहें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य अन्य क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को देखकर सीखना और उन्हें अपने गांवों में लागू करना है।

उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले से चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए 35 सरपंचों का दल आज विधानसभा की कार्यवाही देखने विधानसभा पहुंचा था। भ्रमण के दौरान यह दल दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पतोरा तथा धमतरी जिले के ग्राम पंचायत सांकरा में हुए विकास कार्यों का अवलोकन भी करेगा।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनि भगत सहित जशपुर जिले से आए सरपंचगण उपस्थित थे।

Related Post

Apanu School Apnu Praman

‘अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण’ के तहत स्कूल में ही बनेंगे 11वीं व 12वीं के छात्रों के जरूरी प्रमाण पत्र

Posted by - May 16, 2023 0
नैनीताल। अपणों स्कूल अपणू प्रमाण (Apanu School Apnu Praman) नामक पहल के तहत जनपद में 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं के…
Mukhtar Ansari

बढ़ सकती है मुख्तार अंसारी की मुश्किलें , विधानसभा सदस्यता रद्द कराएगी यूपी सरकार

Posted by - April 7, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आने के बाद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब योगी…
savin bansal

जिला प्रशासन का ड्रग्स के विरूद्ध महाअभियान का आगाज, UPES संस्थान में हुई बच्चों की ड्रग टेस्टिंग

Posted by - November 30, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार व विद्यार्थियों में बढती नशे की प्रवृत्ति पर…
Doctor

निशुल्क एंबुलेंस में मरीजों के दांतों का इलाज करने डॉक्टर को किया सम्मानित

Posted by - July 2, 2022 0
रायपुर: निशुल्क एंबुलेंस में मरीजों के दांतों का इलाज करने वाले डॉ (Doctor) जितेंद्र सराफ को डॉक्टर्स डे पर सम्मानित…