इस अभिनेता पर चढ़ा पांच करोड़ रुपए का कर्ज, न चुकाने पर हुई तीन महीने की जेल

995 0

नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली उच्च न्यायालय ने तीन महीने की सजा सुनाई है। उन्हें पांच करोड़ का कर्ज नहीं चुकाने के मामले में ये सजा सुनाई गई है। उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को यह फैसला दिया। साथ ही, राजपाल को तुरंत हिरासत में लेने का आदेश पुलिस को दिया।

बता दें कि राजपाल और उनकी पत्नी राधा ने 2010 में बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। इस मामले में दिल्ली की एक कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स ने राजपाल की कंपनी श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट के खिलाफ कर्ज नहीं चुकाने का केस दर्ज कराया था।

गौरतलब है कि इससे पहले सात चेक बाउंस होने के एक मामले में भी राजपाल को छह महीने की सजा हो चुकी है। इस मामले में अदालत ने 23 अप्रैल 2018 को सुनवाई की थी। उस वक्त राजपाल पर 11.2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया था। वहीं, राजपाल की पत्नी राधा यादव पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। हालांकि, अदालत ने बाद में 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी।

Related Post

जाहन्वी कपूर ने सफ़ेद साड़ी पहनकर लोगो को दिला दी श्रीदेवी की याद

Posted by - October 29, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। आज कल बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रही हैं बता दें…
NCB

एनसीबी ने कहा कि दीपिका, श्रद्धा, सारा को नहीं दी गई क्लीन चिट

Posted by - September 30, 2020 0
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान सहित अन्य…
मिमी चक्रवर्ती

बंगाल की इस खूबसूरत सांसद की बोल्ड तस्वीरें आपको कर देंगी दीवाना

Posted by - January 18, 2020 0
कोलकाता। टीएमसी सांसद नुसरत जहां के साथ ही एक और बंगाली एक्ट्रेस संसद में पहुंची हैं। अभिनेत्री नुसरत जहां की…