NCB

एनसीबी ने कहा कि दीपिका, श्रद्धा, सारा को नहीं दी गई क्लीन चिट

1511 0

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान सहित अन्य किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। ​

बता दें कि इन सभी से बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सामने आए ड्रग एंगल को लेकर पूछताछ की जा रही है। एजेंसी ने इन्हें क्लीन चिट दिए जाने के दावों को झूठा बताया है।

एक मीडिया रिपोर्ट में हाल ही में यह दावा किया गया था कि एनसीबी ने दीपिका, उनकी पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश, सारा, श्रद्धा सहित बाकियों को ड्रग्स से संबंधित मामले में क्लीन चिट दे दी है। इसी के बाद जांच एजेंसी ने अपनी टिप्पणी दी है।

Debit-Credit कार्ड धारक दें ध्यान, 1 अक्टूबर से बंद होने जा रही है ये सर्विस

एनसीबी ने बीते शनिवार को मुंबई में दीपिका, श्रद्धा और करिश्मा से उनके उस व्हाट्सअप चैट पर घंटों पूछताछ की गई, जिनमें कथित तौर पर ड्रग्स को लेकर बात की गई थी। इसी दिन एनसीबी ने सारा अली खान से भी पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

एनसीबी ने अपनी जांच के सिलसिले में शुक्रवार को अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से भी चार घंटे तक पूछताछ की थी। हालांकि इनसे पूछताछ के बाद प्राप्त निष्कर्षों के बारे में एजेंसी ने अब तक कोई खुलासा नहीं किया है।

Related Post

‘मैं करूंगी पाकिस्तान में परफॉर्म, कोई रोक के दिखाए’ – शिल्पा शिंदे

Posted by - August 24, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के बाद मीका सिंह बुरे फंसे हैं। अब मीका के समर्थन में ‘अंगूरी भाभी’ का…
फिल्म हेलमेट

बनारस में फिल्म ‘हेलमेट’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी, अगले माह मुंबई में

Posted by - December 28, 2019 0
नई दिल्ली। फिल्म ‘हेलमेट’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग बनारस में पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना…

बॉलीवुड के जंपिंग जैक जितेंद्र कुमार आज हुए इतने साल के, मना रहे अपना बर्थडे

Posted by - April 7, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के जंपिंग जैक जितेंद्र कुमार का आज अपना 77वां बर्थडे मना रहे हैं। बॉलीवुड में अपनी अलग…
Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को ड्रग्स मामले में मिली जमानत

Posted by - December 2, 2020 0
नई दिल्ली। ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के भाई शौविक चक्रवर्ती को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने…