Gurmeet Chaudhary

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी कोरोना पॉजिटिव, हुए होम क्‍वारंटाइन

1941 0

मुंबई। टीवी कलाकार और दंपति गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के कोरोना पॉजि​टिव पाए गए हैं। यह दंपति इस समय घर में ही क्‍वारंटाइन में है। बता दें कि साल 2008 में टेलीविजन धारावाहिक ‘रामायण’ में बनर्जी के साथ काम करने वाले चौधरी ने बुधवार को ट्विटर के जरिए यह जानकारी शेयर की है।

चौधरी ने लिखा कि कोविड-19 जांच में आज मुझे और पत्नी देबीना के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सौभाग्य से हम बेहतर हैं और सभी एहतियाती उपायों का पालन कर रहे हैं। घर में ही आइसोलेट में हैं।

एनसीबी ने कहा कि दीपिका, श्रद्धा, सारा को नहीं दी गई क्लीन चिट

चौधरी ने उनके संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना वायरस की जांच करवाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि हम अनुरोध करते हैं कि जो हमारे संपर्क में आए हैं, अपना ध्यान रखें। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।

गौरतलब है कि चौधरी और बनर्जी ने वर्ष 2011 में शादी की थी। दोनों ने ‘पति-पत्नी और वो’ और ‘नच बलिये’ के छठे सत्र सहित कई रियलिटी शो में साथ काम किया है।

Related Post

Monkeypox

मंकीपॉक्स के प्रकोप से बढ़ रही चिंता, दुनिया भर में 2,600 से अधिक मामले

Posted by - June 23, 2022 0
नई दिल्ली: मनुष्यों में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का पहला मामला 1970 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में दर्ज किया गया था। तब…
जस्टिन बीबर

अमेरिकी पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने वाइफ हेली के बर्थडे पर कोलॉज पोस्ट किया

Posted by - November 23, 2019 0
नई दिल्ली। अमेरिकी पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और हेली बाल्डविन हॉलीबुड के पापुलर कपल्स में से एक है। बता दें…