डोनाल्ड ट्रम्प

US election: नतीजों से पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने किया जीत का दावा

960 0

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   अमेरिका में चल रहे 45वें राष्ट्रपति पद के लिए कल रात शुरू हुई मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार व वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर चल रही है.फाइनल नतीजे का पूरी दुनिया को इंतजार है. लेकिन इस बीच अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे पूरी तरह घोषित होने से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने जीत का दावा कर दिया है.

करीना ने शेयर किया सैफ की अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस का पोस्टर

व्हाइट हाउस से अपने संबोधन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, “यह अमेरिकी जनता पर एक धोखा है … हम चुनाव जीतने के लिए तैयार हो रहे थे, देखा जाए तो हम चुनाव जीत गए हैं. हमारा लक्ष्य अब अखंडता सुनिश्चित करना है … हम यूएस सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं. हम चाहते हैं की सभी मतदान रोके जाए. ”

ट्रम्प ने ये भी कहा कि, ‘प्रतिद्वंद्वी चुनाव की चोरी कर रहे हैं. हम आगे हैं लेकिन वे चुनाव परिणाम हमसे चुराना चाहते हैं. हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे, चुनाव खत्म होने के बाद वोट नहीं डाले जा सकते.’डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जनता ने उन्हें अभूतपूर्व समर्थन दिया, जिसके लिए वह उनका शुक्रिया अदा करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि पार्टी  जश्न को तैयार है.

इस पर जो बिडेन का बयान है कि, ‘हम विस्कॉन्सिन और मिशिगन के परिणाम को लेकर खुश हैं. चुनाव तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि हर एक बैलट गिन नहीं लिया जाता. हमें लग रहा है कि हम जीतने जा रहे हैं, आपका धैर्य सराहनीय है, हम अच्छा महसूस कर रहे हैं. नतीजे आने में समय लगेगा, वोट गिने जाने में समय लगेगा क्योंकि हर वोट गिना जाएगा, डाक से भेजे गए वोट भी. मैं या ट्रम्प घोषित नहीं कर सकते कि कौन जीता, यह अमेरिकी जनता तय करेगी.’

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन के लिए 07 हजार बसों के अलावा 550 शटल बसें संचालित करेगा परिवहन निगम

Posted by - November 18, 2024 0
लखनऊ/प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देशन में उ0प्र0 परिवहन निगम दिव्य, भव्य एवं ग्रीन महाकुम्भ मेला-2025 (Maha Kumbh)…
Kanpur Airport

कानपुर हवाई अड्डे को मिलेगा अधिक यात्री क्षमता वाला एक नया सिविल एन्क्लेव

Posted by - May 25, 2023 0
कानपुर। ‘डेवलपमेंट थ्रू कनेक्टिविटी’ यानी जुडाव से विकास की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कानपुर…
ज्ञान विज्ञान बाल मेला

सीएसआईआर-सीमैप में चार दिवसीय ज्ञान विज्ञान बाल मेला शुरू

Posted by - January 15, 2020 0
लखनऊ। सीएसआईआर-सीमैप में ज्ञान विज्ञान बाल मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अमेठी, बिजनौर, बाराबंकी,…
हेमा मालिनी

हेमा मालिनी की बड़े पर्दे पर वापसी, इस अभिनेता के साथ करते दिखेंगी रोमांस

Posted by - December 27, 2019 0
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं, लेकिन हेमा का…