पान मसाला उत्पादन और बिक्री बैन

यूपी : पान मसाला का उत्पादन और बिक्री अगले आदेश तक बैन

1062 0

लखनऊ। देश में 21 दिन के लॉकडाउन के बीच यूपी में पान मसाले की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि पान मसाले पर बैन अगले आदेश तक लगा रहेगा।

यूपी  में अभी तक कोरोना वायरस से कुल 38 लोग संक्रमित हुए , इनमें से 27 का इलाज जारी

अवनीश अवस्थी ने बताया कि कोरोना से लड़ाई में सहयोग करने के लिए विधायक अपनी विधायक निधि से पैसे दे सकते हैं। इसके लिए नियमों में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस से कुल 38 लोग संक्रमित हुए हैँ। इनमें से 27 का इलाज जारी है। इन सभी की हालत स्थिर है। जो विदेश से एक महीने के भीतर लौटे हैं उन्हें चिंहित करने का काम किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल को जरुरत पड़ी तो ईडन गार्डन को क्वारंटाइन के लिए देंगे : गांगुली

हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर बेहिचक फ़ोन कर  कोई भी इस बीमारी के बारे में दे सकता है सूचना 

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा ग्राम प्रधान को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से फोन किया जा रहा है। ये ग्राम प्रधान अपने गांव के उन लोगों की सूचना देंगे जो विदेशों से लौटे हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर बेहिचक फ़ोन कर सकते हैं इस बीमारी के बारे में सूचना दे सकता है।

योगी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को 50 करोड़ देने की घोषणा

योगी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के लिए अतिरिक्त 50 करोड़ रुपये की घोषणा की। इसके साथ ही सरकार ने प्रदेश की जनता से कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन की घोषणा के बाद अपने घरों में रहने की अपील की है।

बीती रात देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन के ऐलान के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार लोगों के घर-घर में जरूरी सामान पहुंचाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

Related Post

Kanwariyas

पुष्प वर्षा से हुआ कांवड़ियों का स्वागत, शिवभक्तों से गुलजार हुआ हरिद्वार

Posted by - July 6, 2023 0
हरिद्वार। कांवड़ मेले (Kanwar Mela) में विभिन्न राज्यों से शिवभक्तों का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। कांवड़िये (Kanwariyas)…
Mouni Amavasya

प्रियंका गांधी ने मौनी अमावस्या पर प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी

Posted by - February 11, 2021 0
नई दिल्ली। मौनी अमावस्या (Mouni Amavasya) के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को यूपी के प्रयागराज जिले…
Maha Kumbh

प्रयागराज महाकुम्भ में बिखरी सनातन की छटा, महाकुम्भ क्षेत्र तीन संन्यासी अखाड़ों की धर्म ध्वजा हुई स्थापित

Posted by - November 23, 2024 0
प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में…
Nirmala Sitharaman

अयोध्या में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिवार संग उतारी प्रभु श्रीरामलला की आरती

Posted by - October 9, 2025 0
अयोध्या। भारत की सांस्कृतिक राजधानी कही जाने वाली प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में गुरुवार का दिन अत्यंत पावन रहा।…