तापसी पन्नू

तापसी पन्नू दिल्ली में वोट देने पर ट्रोलर को दिया करारा जवाब,सोशल मीडिया पर वायरल

1005 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने बेबाक अंदाज से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर को करारा जवाब देकर सुर्खियों में आ गई हैं। बता दें कि तापसी अपने परिवार के साथ दिल्ली इलेक्शन में वोट डालने आई थीं। वोट डालने के बाद तापसी ने पूरे परिवार के साथ वोट देने की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। तापसी ने तस्वीर लगाकर लोगों को वोट करने के लिए अपील भी की।

वहीं इस तस्वीर को देखने के बाद एक व्यक्ति ने ट्रोल किया। इस ट्रोलर ने मुंबई की मतदाता सूची के बारे में जिक्र करते हुए लिखा कि जो लोग मुंबई में रहते हैं। वह हमारे बारे में सोचने वाले कौन हैं? मुंबई गए लंबा वक्त हो गया उन्हें अपना वोट वहीं डालना चाहिए।

फिल्म ‘मिमी’ के लिए कृति सेनन ने बढ़ाया 15 किलो वजन, शेयर की फोटो 

मुझे समझाने वाले मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

तापसी ने ट्रोलर का जवाब देते हुए कहा कि मैं दिल्ली में भी रहती हूं, टैक्स देती हूं। आप मेरी नागरिकता पर सवाल न खड़े करें, आप अपने बारे में चिंता कीजिए। इसके साथ ही उन्होंने लिखा आप कौन होते हैं?  मुझे समझाने वाले मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? एक बात और जान लो दिल्ली से लड़के को निकाला जा सकता है, लेकिन किसी लड़की को दिल्ली से नहीं निकाला जा सकता।

तापसी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग तापसी का सपोर्ट भी कर रहे हैं। तापसी की फिल्म ‘थप्पड़’ जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Related Post

CM Yogi worshiped in Durga temple

सीएम योगी ने दुर्गा मंदिर में की पूजा-अर्चना, बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Posted by - October 31, 2023 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में…
Brajesh Pathak-Akhilesh

हमेशा लोकतंत्र के विरोध में रही सपा, अब इमरजेंसी लगाने वालों के साथ खड़े हैं अखिलेशः ब्रजेश पाठक

Posted by - October 11, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला…
Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में घोड़ा खच्चर संचालन से 40 करोड़ रुपए, हेली सेवाओं ने किया 35 करोड़ का व्यापार

Posted by - June 1, 2025 0
उत्तरकाशी। श्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर जहां बाबा केदारनाथ…
CM Yogi met newly elected 6 municipal mayors

आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर नगर निगमों को भी बनाएं आत्मनिर्भरः सीएम योगी

Posted by - May 19, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनावों (Nikay…