CM Dhami

हिमवीरों के संग रंगों का उत्सव: मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी जवानों का बढ़ाया मनोबल

50 0

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में पहुंचकर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात हिमवीरों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, उन्हें उपहार भेंट किए तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में हिमवीरों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों की विषम भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियों में तैनात हमारे वीर जवान देशवासियों की सुरक्षा का सशक्त कवच हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पर्व-त्योहार हमें आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं। ऐसे पावन अवसर पर अपने परिवारों से दूर रहकर मातृभूमि की रक्षा में समर्पित हिमवीरों का त्याग और बलिदान पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

Related Post

Anand Bardhan

प्रत्येक न्याय पंचायत के पात्र नागरिक को विभिन्न योजनाओं से संतृप्त किया जाए: मुख्य सचिव

Posted by - December 16, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…
Foreign service officers met CM Dhami

बाली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पर्यटन को दिया जाए बढ़ावा

Posted by - March 6, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। इस…