Shahrukh Khan

ईद पर शाहरुख खान के फैन्स की पूरी हुई ‘मन्नत’

852 0

ईद पर हर साल शाहरुख खान(Shahrukh Khan) और सलमान खान के घर के बाहर भारी भीड़ जुटती है। कोरोना की वजह से बीते दो साल से ऐसा नहीं हो पाया था। इस बार जब स्थिति सामान्य है तो ईद धूमधाम से सेलिब्रेट की जा रही है। आज सुबह से ही शाहरुख खान और सलमान खान के घर के बाहर फैन्स का हुजूम इकट्ठा था। सभी इंतजार कर रहे थे कि कब उनके चहेते सितारे बाहर निकलेंगे और अपनी एक झलक दिखाएंगे। आखिरकार शाम होते-होते उन्होंने अपने फैन्स की इच्छा पूरी कर दी। यह उनके लिए ईदी से कम नहीं है।

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, फैंस के साथ साझा की हेल्थ अपडेट

मन्नत की बालकनी पर शाहरुख(Shahrukh Khan)

शाहरुख हर खास मौके पर अपने बंगले मन्नत की बालकनी पर आते हैं। उन्होंने वहां खड़े होकर फैन्स को हाथ हिलाया और उनका शुक्रिया किया। किंग खान इस दौरान कैजुअल लुक में थे। उन्होंने ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने ब्लू कलर के सनग्लासेस लगा रखे थे। गौरतलब है कि आर्यन केस के बाद यह पहली बार है जब शाहरुख बालकनी से इस तरह फैन्स से मिलने पहुंचे। इससे पहले वह अपने जन्मदिन पर नहीं आए थे। आमतौर पर वह जन्मदिन पर भी इसी तरह बालकनी पर आते हैं।

माता-पिता और गुरु को याद कर रो पड़े सीएम योगी

ट्वीट  कर दी बधाई

शाहरुख ने अपनी तस्वीरों के साथ एक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा- ‘ईद पर आप सभी से मिलकर अच्छा लगा… अल्लाह आपको खुशियां दे। ईद मुबारक।‘

Related Post

स्वच्छता व प्लास्टिक कचरा प्रबंधन

स्वच्छता व प्लास्टिक कचरा प्रबंधन करने वाले 14 जिलों का सम्मान

Posted by - January 12, 2020 0
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता और पानी फाउंडेशन के संस्थापक आमिर खान ने रविवार को देशभर में स्वच्छता के प्रमुख मापदंडों…

बर्थडे स्पेशल: ‘बाहुबली 2’ के हिट होने के बाद इस फिल्म से काफी मशहूर हो गईं अनुष्का

Posted by - November 7, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बोल्ड एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रही हैं अनुष्का का जन्म 7 नवंबर…

शिल्पा शेट्टी के 10 करोड़ की डील ठुकराए जानें पर बीजेपी नेता शिवराज ने की तारीफ

Posted by - August 20, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सेहत के मामले में काफी जागरूक हैं। एक कंपनी ने शिल्पा को आयुर्वेदिक स्लिमिंग…