कोरोना की चपेट में हॉलीवुड अभिनेत्री

हॉलीवुड की एक और अभिनेत्री का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया 

1044 0

नई दिल्ली। हॉलीवुड की अभिनेत्री राशेल मैथ्यू कोरोना वायरस के शिकार हो गई हैं। “फ्रोजन 2′ स्टार राशेल मैथ्यू कोविड-19 से पॉजिटिव हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

फ्रोजन 2 स्टार राशेल मैथ्यू कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया 

इससे पहले जेम्स बॉन्ड सीरीज की अभिनेत्री ओल्गा कुरिलेंको, अभिनेता इदरिस एल्बा, क्रिस्टोफर हिवजू को भी कोरोना वायरस हो गया है। 26 वर्षीय अभिनेत्री ने डिज्नी के “फ्रोजन 2′ में हनी मारन को आवाज दी। राशेल मैथ्यू ने हाल ही में इंस्टाग्राम कहानी में लिखा-“मुझमें कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव पाया और पिछले सप्ताह क्वॉरेंटाइन में रही। अगला स्टेप क्या है, इसके बारे में कुछ नहीं पता है।

मैं कुछ जानकारियां शेयर कर रही हूं और उम्मीद करती हूं कि यह मददगार साबित होगा

हालांकि अब मैं बेहतर महसूस कर रही हूं, लेकिन मैं कुछ जानकारियां शेयर कर रही हूं और उम्मीद करती हूं कि यह मददगार साबित होगा। जो भी सवाल हो मुझसे आप बेझिझक पूछ सकते हैं। मुझे अच्छा लगेगा यदि मैं किसी भी तरह से आपकी मदद कर पाऊं। कृपया, हमारे लिए गए फैसले को ध्यान में रखें, अब स्मार्ट और जिम्मेदार होने का वक्त आ गया है। हमें एक-दूसरे का ध्यान रखना है।

लॉकडाउन में गिटार बजाना सीख रहीं हैं कैटरीना कैफ, देखें वीडियो

कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया के करीब 150 देशों में फैल चुका है

राशेल एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। जेम्स बॉन्ड सीरीज की अभिनेत्री ओल्गा कुरिलेंको, हॉलीवुड के फेमस अभिनेता इदरिस एल्बा, गेम ऑफ थ्रोन्स के अभिनेता क्रिस्टोफर हिवजू, हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन को भी कोरोना ने अपने चपेट में ले लिया है। यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप के सीईओ लुसियन ग्रिंज को कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण बीते हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया के करीब 150 देशों में फैल चुका है।

Related Post

Critic Choice Awards

क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स के तीसरे संस्करण में ये कलाकार होंगे सम्मानित

Posted by - December 10, 2020 0
मुंबई। क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स (Critic Choice Awards) के आयोजकों ने बताया कि तीसरा संस्करण सरप्राइज से भरपूर होगा। तीसरा संस्करण…
सनी देओल और गोविंदा रोड शो

लोकसभा चुनाव 2019: अजमेर में सनी देओल और गोविंदा ने किया रोड शो, उमड़ी जबरदस्त भीड़

Posted by - April 27, 2019 0
अजमेर। लोकसभा चुनाव प्रचार में अंतिम दिन 27 अप्रैल को अजमेर में बॉलीवुड के दो बड़े अभिनेता सनी देओल भाजपा…
गृह मंत्रालय ने बुलाई आपात बैठक

देशभर में प्रदर्शन जारी, गृह मंत्रालय ने शाम सात बजे बुलाई आपात बैठक

Posted by - December 19, 2019 0
नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर गृह मंत्रालय नजर बनाए हुए है। सूत्रों के…