मार्निंग वॉक

मार्निंग वॉक पर मुंह से स्‍वांस लेना हो सकता है जानलेवा

1003 0

नई दिल्‍ली। सर्दी के मौसम में हर किसी को खुद को फिट रखना थोड़ा चुनौती भरा रहता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि ठंड के कारण सुबह की मार्निंग वॉक और योग आदि में परेशानी होती है। इस सबके बावजूद कुछ लोग ठंड में भी नियमित व्‍यायाम, योग करते हैं। इसके साथ ही वॉक पर भी निकलते हैं। इस सबके दौरान मुंह से सांस लेना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

ठंड के दौरान खुले में निकलने पर मुंह से स्‍वांस लेने पर स्‍वांस नली में सूजन आने की आशंका

कई स्‍टडी में यह बात सामने आ चुकी है कि ठंड के दौरान खुले में निकलने पर मुंह से स्‍वांस लेने पर स्‍वांस नली में सूजन आने की आशंका रहती है। इसके अलावा फेफड़ों को ऑक्‍सीजन हासिल करने के लिए भी ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ती है। यह स्थिति तब और घातक हो जाती है जब आप बेहद कम तापमान में वॉक पर निकले हों या दौड़कर आए हों।

इस मंदिर में 425 वर्षों से सुरक्षित है रामचरित मानस की पांडुलिपियां 

मार्निंग वॉक के दौरान मुंह की बजाय नाक से स्‍वांस लेना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए ज्‍यादा लाभकारी

स्‍टडीज में माना गया है कि वॉक के दौरान मुंह की बजाय नाक से स्‍वांस लेना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए ज्‍यादा लाभकारी होता है। चिकित्‍सक मानते हैं कि ठंड के मौसम में हवा काफी शुष्‍क होती है। तापमान बेहद कम होता है। ऐसे में मुंह से स्‍वांस लेने में ठंडक ज्‍यादा तेजी से शरीर के अंदर प्रवेश करती है। स्‍वांस नलिकाओं समेत ग्रंथियों को ठंडा करती है।

जानकार बताते हैं कि नाक से स्‍वांस लेने में ठंड हवा नाक से प्रवेश करते ही गर्म और शुद्ध हो जाती है, जिससे स्‍वांस नलियों में सूजन की समस्‍या नहीं होती है। फेफड़े आसानी से पंप होते रहते हैं। इसलिए ज्‍यादा ठंड में वॉक पर न निकलें और अगर निकलें तो मुंह की बजाय नाक से ज्‍यादा स्‍वांस लेने की कोशिश करें।

Related Post

श्रीदेवी के बर्थडे पर लिखा इमोशनल पोस्ट

जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी के बर्थडे पर लिखा इमोशनल पोस्ट

Posted by - August 13, 2019 0
मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी के बर्थडे के मौके पर एक पोस्ट लिख उन्हें याद किया। जान्हवी…
अनुराधा पौडवाल

केरल की करमाला ने अनुराधा पौडवाल को बताया बायोलॉजिक मां, मांगा 50 करोड़ का हर्जाना

Posted by - January 3, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड की 67 साल की दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर…
शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज

शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटना में घायल

Posted by - January 18, 2020 0
कोल्हापुर । बॉलीवुड अभिनेत्री व गीतकार-शायर जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी शनिवार को एक कार दुर्घटना में घायल हो…

सिद्धू ने पाकिस्तान जाने के लिए पंजाब के सीएम और विदेश मंत्रालय से मांगी अनुमति

Posted by - November 2, 2019 0
नई दिल्ली। करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए भारत और पाकिस्तान की तरफ से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी…