AK Sharma

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

31 0

लखनऊ: नगर पालिका कम्युनिटी हॉल, मऊ में आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन  नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद भर से बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से आयोजित प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ हुआ। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री  ने शिक्षामित्रों के धैर्य, समर्पण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा से जुड़े कर्मियों के सम्मान और आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

अपने संबोधन में मंत्री  ए के शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। शिक्षामित्र प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल मानदेय वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षामित्रों के प्रति सरकार के विश्वास, सम्मान और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  विवेक कुमार श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  संतोष उपाध्याय, जिलाध्यक्ष  रामाश्रय मौर्य,अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिक्षामी उपस्थित रहे।

Related Post

brij ki holi

राधा रानी मंदिर में 23 मार्च को खेली जाएगी बरसाने की लठमार होली

Posted by - March 3, 2021 0
मथुरा । शहर के कोतवाल कहे जाने वाले द्वारकाधीश मंदिर (पुष्टिमार्ग संप्रदाय) में होली महोत्सव इन दिनों बड़ी धूमधाम से…
Maha Kumbh

पहले ही स्नान में दिखा आस्था-उमंग का जनसैलाब, महाकुम्भ की दिव्यता देख श्रद्धालु हुए मुग्ध

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) का आगाज 144 वर्षों की प्रतीक्षा, अनन्य आस्था, अगाध भक्ति, हर्ष-उमंग और भावनाओं के उमड़ते ज्वार…
Barsana Latthmar Holi

रंगोत्सव 2026: नंदगांव के हुरियारों पर बरसाना में बरसीं प्रेम की लाठियां, परंपरा का उड़ा गुलाल

Posted by - February 25, 2026 0
मथुरा। राधा रानी की नगरी बरसाना (Barsana) बुधवार को पूरी तरह से ‘रंगोत्सव’ के उल्लास में डूबी नजर आई। शाम…
श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट

कोलकाता पोर्ट अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा

Posted by - January 12, 2020 0
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर नेताजी इनडोर स्टेडियम में…