Pickup

हरिद्वार से लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 10 की मौत

594 0

पीलीभीत: हरिद्वार (Haridwar) से तीर्थयात्रियों को वापस ला रहे तेज रफ़्तार एक पिकअप (Pickup) गुरुवार सुबह पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में एक पेड़ से टकरा जाने से दस लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के पूरनपुर हाईवे पर डीसीएम वाहन के चालक के नियंत्रण खो देने के बाद यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप (Pickup) ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा कि हरिद्वार से स्नान कर वापस लौट रहे 17 श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दो अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया, वहीं सात लोगों की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद 2 लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घायल यात्रियों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से पांच का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और दो को बरेली रेफर कर दिया गया है। पीलीभीत के जिला मजिस्ट्रेट पुलकित खरे ने कहा, हरिद्वार से लौट रहे एक डीसीएम वाहन के आज सुबह करीब साढ़े चार बजे दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 7 घायल हो गए। 17 लोगों में से 10 की मौके पर ही मौत हो गई, पांच का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, और दो को रेफर कर दिया गया है।” बरेली के लिए। हमने उनके परिवारों से संपर्क किया है।

Tata Nexon EV बनी आग का गोला, ओला के सीईओ का आया बयान

सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

संयम रखें, समय प्रबंधन करें, कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं: सीएम योगी

Related Post

CIVIL HOSPITAL LUCKNOW

UP: कोरोनो वैक्सीन लगवाने के बावजूद कोरोना संक्रमित हो गया सिविल अस्पताल का डॉक्टर

Posted by - March 22, 2021 0
लखनऊ । यूपी में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बावजूद एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित (Civil Hospital Doctor Found Corona Positive) हो…
Republic Day

राममंदिर की झांकी ने सबका मन मोहा, विधानभवन के सामने हुए रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम

Posted by - January 26, 2024 0
लखनऊ । 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान अपने…
CM Yogi

जीएसटी रिफॉर्म से यूपी के व्यापारियों और ग्राहकों को हुआ सबसे अधिक लाभ : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 24, 2025 0
लखनऊ। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से लागू हुए ‘नेक्स्ट जेन GST रिफॉर्म’ (GST Reform) ने बाजार में नई ऊर्जा…

यूपी में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी का धंधा, अंगूठा लगाते ही अकाउंट कर देते थे साफ

Posted by - August 8, 2021 0
यूपी के देवरिया में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अंगूठा लगाते…