जानें किसका प्लान कितना है महंगा?

जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया में जानें किसका प्लान कितना है महंगा?

1004 0

नई दिल्ली। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने गुरुवार को अपने नए प्री-पेड प्लान पेश कर दिए हैं। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के प्लान जहां पहले ही लाइव हो चुके हैं, वहीं जियो के सभी नए ऑल इन वन प्लान छह दिसंबर से लागू हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं किस कंपनी का प्लान किसके मुकाबले कितना महंगा है?

28 दिन वाला प्लान (रोज 1.5 जीबी डाटा)

जियो- 199 रुपये में रोज 1.5 जीबी डाटा, जियो टू जियो फ्री कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क पर 1,000 मिनट कॉलिंग

एयरटेल- 248 रुपये में रोज 1.5 जीबी डाटा, एयरटेल टू एयरटेल फ्री कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क पर 1,000 मिनट कॉलिंग

वोडाफोन-आइडिया- 249 रुपये में रोज 1.5 जीबी डाटा, वोडा-आइडिया टू वोडा-आइडिया फ्री कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क पर 1,000 मिनट कॉलिंग

28 दिन वाला प्लान (रोज 2 जीबी डाटा)

जियो- 249 रुपये में रोज 2 जीबी डाटा, जियो टू जियो फ्री कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क पर 1,000 मिनट कॉलिंग

एयरटेल- 298 रुपये में रोज 2जीबी डाटा, एयरटेल टू एयरटेल फ्री कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क पर 1,000 मिनट कॉलिंग

वोडाफोन- आइडिया- 299 रुपये में रोज 2 जीबी डाटा, वोडा-आइडिया टू वोडा-आइडिया फ्री कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क पर 1,000 मिनट कॉलिंग

84 दिनों वाले प्लान

जियो- 555 रुपये में रोज 1.5 जीबी डाटा, जियो टू जियो फ्री कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क पर 3,000 मिनट कॉलिंग

एयरटेल- 598 रुपये में रोज 1.5 जीबी डाटा, एयरटेल टू एयरेटल फ्री कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क पर 3,000 मिनट कॉलिंग

वोडाफोन आइडिया- 599 रुपये में रोज 1.5 जीबी डाटा, वोडा-आइडिया टू वोडा-आइडिया फ्री कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क पर 3,000 मिनट कॉलिंग

चारों कंपनियों के हैं किफायती प्लान

जियो के 129 रुपये प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलेगी और इसमें कुल 2 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं एयरटेल के 148 रुपये प्लान में भी 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 2 जीबी डाटा मिलेगा। वोडाफोन-आइडिया के पास भी 149 रुपये वाला ऐसा ही प्लान है जिसमें 28 दिनों के साथ कुल 2 जीबी डाटा मिलता है।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए जारी किए 200 करोड़

Posted by - October 4, 2022 0
लखनऊ। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बुंदेलखंड में संचालित बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की सफलता और काशी मिल्क प्रोड्यूसर…
प्रियंका गांधी का वाराणसी दौरा

रॉबर्ट वाड्रा ने दिए संकेत,वाराणसी से पीएम के खिलाफ उतर सकती हैं प्रियंका

Posted by - April 16, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर तमाम…
CM Vishnudev Sai

पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शोक व्यक्त

Posted by - July 2, 2025 0
रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. शेखर दत्त (Shekhar Dutt) का बुधवार…