JNU

जेएनयू में रामनवमी पर मांसाहारी भोजन परोसने मचा बवाल

567 0

नई दिल्ली: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में राम नवमी (Ram Navami) पर्व पर रविवार रात कावेरी हॉस्‍टल में छात्रों के दो गुटों के बीच मेस में मांसाहारी भोजन परोसने और राम नवमी पूजा में बाधा डालने को लेकर हंगामा और मारपीट हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने रविवार की रात इस मामले की खबर लगते ही मौके पर पहुंच कर एबीवीपी (ABVP) के छात्रों के ख‍िलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू करने का फैसला किया है। वहीं, आज जेएनयू प्रशासन (JNU Administration) भी पूरी तरह से सख्‍त नजर आया है।

दिल्ली पुलिस ने कहा, “हमें छात्रों के एक समूह से आज सुबह अज्ञात एबीवीपी छात्रों के खिलाफ शिकायत मिली, जो जेएनयूएसयू, एसएफआई, डीएसएफ और आइसा के सदस्य हैं। तदनुसार, हमने आईपीसी की धारा 323/341/509/506/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। सबूत इकट्ठा करने और दोषियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।”

यह भी पढ़ें: रामनवमी पर बवाल करने वालों के घर-दुकान पर चला बुलडोजर

झड़प में शामिल एबीवीपी के छात्रों ने भी कहा है कि वे सोमवार की सुबह अन्य छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे और पुलिस जांच के अनुसार कार्रवाई करेगी। जेएनयू की वाइस चांसलर की ओर से इस मामले को गंभीरता से ल‍िया गया है साथ ही छात्रों को चेतावनी दी है क‍ि अगर कोई भी यून‍िवर्स‍िटी की शांत‍ि और सौहार्द को खराब करने का काम करेगा तो उसके खिलाफ अनुशासनात्‍मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मशहूर अभिनेता व लेखक शिव सुब्रमण्यम का निधन

 

Related Post

हाईकोर्ट ने ताहिर हुसैन की सभी जमानत याचिकाओं पर पुलिस से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Posted by - August 6, 2021 0
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगों में आरोपी पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की सभी जमानत याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस को स्टेटस…

प्रियंका गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा

Posted by - October 22, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला…
PM Modi

पीएम मोदी आज करेंगे प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर प्रोजेक्ट का उद्घाटन

Posted by - June 19, 2022 0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार को नई दिल्ली में प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर (Pragati Maidan Integrated…