आसिम रियाज़ और जैकलीन का सॉन्ग रीलीज़

फैंस के बेसब्री से इंतजार के बीच रिलीज़ हुआ आसिम और जैकलीन का सॉन्ग, देखें वीडियो

998 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘बिग बॉस 13’ खत्म होने के बाद से रनरअप आसिम रियाज़ और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज़ काफी सुर्खियों में हैं। इन दोनों के साथ की कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ऐसा इसलिए क्योंकि आसिम रियाज़ और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज़ का वो सॉन्ग रिलीज़ होने वाला था जिसका फैंस कई दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए जैकलीन और आसिम का पहला सॉन्ग ‘मेरे अंगने में’ रिलीज़ हो गया है।

ऐसा क्या है इस गाने में?

होली थीम पर बना ये गाना  ‘1981’ में रिलीज़ हुई अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की फिल्म ‘लावारिस’ के फेमस सॉन्ग ‘मेरे अंगने में’ का रीमिक्स वर्जन है। हालांकि गाने के बोल काफी बदल दिए गए हैं। इस गाने को आवाज़ दी फेमस सिगर नेहा कक्कड़ और तनिश्क ने। वहीं टी सीरीज़ बैनर तले बने इस गाने में आसिम एक साधारण से लड़के बने हैं जब्कि जैकलीन 1435 के दशक की राजकुमारी बनी हैं।

होली के रंगो के बीच भूल भुलैया 2 की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंचे कार्तिक आर्यन

गाने की शुरुआत 1435 के दशक के साथ होती है जिसमें जैकलीन को दिखाया जाता है। उसके बाद आता है, 2020 का जमाना। जिसमें एक लड़का और लड़की होली पार्टी इंन्जॉय करते दिखाए गए हैं। लेकिन इस पार्टी में लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से नाराज़ हो जाती है और उसे 1435 के दशक में भेज देती है।

जहां लड़के का रंग रूप सब बदल जाता है और उसकी मुलाकात होती है जैकलीन से, जो की एक राजकुमारी हैं। इसके बाद लड़का यानी आसिम जैकलीन को इम्प्रेस करते हैं और उन्हीं को 2020 में ले जाते हैं। कुल मिलाकर गाना एंटरटेनिंग है बस आप आसिम के डांस मूव्स को मिस करेंगे।

Related Post

Panchayat Election

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, इस दिन से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

Posted by - June 21, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आगामी चुनावों की विस्तृत…
Eknath Shinde

परिवार की सुरक्षा को लेकर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र

Posted by - June 25, 2022 0
मुंबई: शिवसेना के बागी नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे…
तेज बहादुर

वाराणसी : तेज बहादुर का खारिज हो सकता है नामांकन, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Posted by - April 30, 2019 0
वाराणसी। वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने वाले बीएसएफ के बर्खास्‍त जवान तेज बहादुर…