Akshay Kumar

ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग बहस में कूदे अक्षय कुमार, दिया ये बयान

687 0

मुंबई: वाराणसी की ज्ञानवापी विवाद (Gyanvapi Row) को लेकर पूरे देश में बहस बनी हुई। इसे लेकर एक सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल पिछले कई दिनों से चल रही है, लोग इस बहस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। आम आदमी, नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने फिल्म ‘धाकड़’ (Dhaakad) के दौरान ज्ञापवापी मस्जिद को लेकर प्रतिक्रिया दी थी, अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी मस्जिद में शिवलिंग बहस में कूद गए हैं।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हाल में को-एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर और डायरेक्टर डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी के साथ वाराणसी गए थे। इस दौरान उन्होंने काशी घाट पर पूजा की और गंगा में डूबकी भी लगाई, इस बीच अक्षय कुमार ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक स्पेशल बातचीत के दौरान ज्ञानवापी विवाद पर अपनी बात कही।

अक्षय नहीं जा पाएंगे कान्स फिल्म फेस्टिवल, जाने वजह

अक्षय कुमार ने कहा, “जो दिख रहा है, उसके ऊपर सरकार या फिर एएसआई वाले, पुरातत्व सर्वेक्षण और न्यायाधीश हैं, वे इसके बारे में कहने के लिए बेहतर लोग और बॉडी हैं। वे और भी बहुत कुछ जानते हैं। मैंने अभी वीडियो देखा है, हमें उतना समझ नहीं आएगा, देखने में शिवलिंग ही लगता है।” हालांकि अक्षय ने आगे कहा कि वह उन विषयों के बारे में बोलने में सहज नहीं हैं जिनके बारे में वह नहीं जानते।

जल्द नजर आने वाली है चाचा-भतीजे की जोड़ी : राणा दग्गुबाती

Related Post

ड्रीम गर्ल एक्टर जय ठक्कर- “बालाजी मोशन पिक्चर्स ने साथ मेरा एसोसिएशन हमेशा स्पेशल रहा है”

Posted by - September 19, 2019 0
पॉपुलर एक्टर जय ठक्कर बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म “ड्रीम गर्ल” को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, जो कि राज शान्डिल्या…
कार्तिक आर्यन

फैन को रिप्लाई कर कार्तिक ने मांगे एक लाख रुपये, कमेंट ने खींचा लोगों का ध्यान

Posted by - March 12, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। जल्द ही फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों सभी के दिलों दिमाग…

सुहाना खान की दोस्तों संग मस्ती करते हुए फोटो वायरल , यहां देखें ये तस्वीरें

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भले ही अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन उनकी प्रशसंकों…