Daughter

गोद ली हुई बेटी बनी हत्यारिन, प्रेमी संग मिलकर माता-पिता का किया कत्ल

590 0

कानपुर: कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव मार्केट इलाके में रिटायर्ड ऑर्डिनेंस कर्मी और उसकी पत्नी की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कातिल कोई और नहीं बल्कि उनकी गोद ली हुई बेटी (Daughter) ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि, बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव मार्केट इलाके में रिटायर्ड ऑर्डिनेंस कर्मी और उसकी पत्नी को बेटी आकांक्षा ने साजिश रचते हुए घर में सभी के लिए अनार का जूस निकालकर नशीला पदार्थ मिलाया माता-पिता को पिलाया। इसके बाद वह अपने भाई को जहर देकर मारने की ठान ली थी। जूस में बेहोशी की दवा की अधिक मात्रा होने के चलते भाई को उल्टियां भी हुई। बुजुर्ग दंपत्ति पर नशे की दवा का पूरा असर हुआ। हत्याकांड को अंजाम देने रात लगभग 12:39 पर लड़की का प्रेमी व उसका दोस्त घर आया था।

रोजगार पर आने वाला संकट, ये कंपनी करेगी आधे कर्मचारी को बेरोजगार

आकांक्षा ने दोनों के हाथ पैर बांधकर पहले उनका गला दबाया और फिर भी जब उनकी मौत नहीं हुई तो चाकू से गला रेत कर उनकी नृशंस हत्या कर दी। पुलिस कमिश्नर विजय मीणा के अनुसार यह पूरी साजिश संपत्ति के लिए रची गई थी। मृतक मुन्ना सिंह ने 1 साल की आकांक्षा को अपने रिश्तेदार से गोद लिया था, बेटी को पाल पोस कर इतना बड़ा किया लेकिन वहीं बेटी संपत्ति के लिए अपने मां-बाप समेत अपने भाई की भी दुश्मन बन गई। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मायानगरी मुंबई में आफत की बारिश, कई हिस्सों में जलभराव

 

Related Post

E-Way Hub

यूपी के दो एक्सप्रेसवे पर 425.43 करोड़ रुपए खर्च कर ‘ई-वे हब’ बनाएगी योगी सरकार

Posted by - May 14, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार राज्य को एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में परिवर्तित…
Mann ki Baat

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सीएम योगी ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

Posted by - December 31, 2023 0
लखनऊ। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को प्रधानमंत्री…
AK Sharma

नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को बढ़ावा देने से हरित ऊर्जा के क्षेत्र में स्थापित होंगे नए आयाम: एके शर्मा

Posted by - February 1, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज संसद में केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा…