Yogi Adityanath

14वें दिन बाद योगी आदित्‍यनाथ चुने गए BJP विधायक दल के नेता

438 0

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद 14वें दिन बाद गुरुवार को हुई भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक दल की बैठक में योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) को नेता चुना लिया गया है। योगी आदित्‍यनाथ एक बार फिर से लगातार दूसरी बार यूपी के मुख्‍यमंत्री (Chief Minister) की कुर्सी संभालेंगे। आज की इस बैठक में बीजेपी के सभी 255 विधायक शामिल थे।

केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सह-पर्यवेक्षक व झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास भी आज इस बैठक में शामिल होने के लिए थोड़ी देर पहले लखनऊ पहुंचे थे। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा था, इसके बाद सर्वसम्मति से योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया। लोकभवन के बाहर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी योगी आदित्यनाथ के नाम के एलान पर जश्न मनाते दिखे।

यह भी पढ़ें : BJP विधायक दल की बैठक में शामिल होने लखनऊ पहुंचे अमित शाह

Related Post

ailplane

यात्री की तबियत बिगड़ने से लखनऊ आ रही फ्लाइट की करॉची एयपोर्ट पर आपात लैंडिंग

Posted by - March 3, 2021 0
शारजाह से लखनऊ आ रहे विमान की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग मंगलवार को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर कराई गई। ऐसा…
AK Sharma

एके शर्मा ने 12 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Posted by - September 10, 2022 0
सिद्धार्थनगर। मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश…