TRP race 'Bigg Boss' and 'Kaun Banega Crorepati'

देखिए ‘बिग बॉस’ और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के बीच, छोटे पर्दे पर लगी टीआरपी की रेस

1152 0

हाल ही में सलमान खान के शो ‘बिग बॉस के 14वें सीज़न का टीज़र रिलीज किया गया है जिसके बाद से फैंस के बीच इस शो को लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। खबरों की मानें तो ये शो अगले महीने यानि सितंबर से टीवी पर दिखाया जाएगा।

रिलायंस कंपनी पेट्रोलियम के साथ अब हेल्थ केयर सेक्टर में भी बढ़ा रही कदम

वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन भी अपने सुपरहिट शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 12 के साथ छोटे पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मेकर्स ने शो की कैंपेनिंग की तैयारी शुरू कर दी है। कैंपेन की जिम्मेदारी मशहूर राइटर-डायरेक्टर नितेश तिवारी ने संभाली है। वहीं शो का रजिस्ट्रेशन राउंड हाल ही में खत्म हुआ है। अब अमिताभ बच्चन की तबियत भी काफी ठीक हो चुकी है जिसकी वजह से शो की शुरुआत अगले महीने से हो सकती है।

अब अमिताभ बच्चन और सलमान खान के हिट शो सितंबर से शुरू हो रहे हैं तो ऐसे में दोनों शो के बीच टीआरपी की टक्कर तो शुरू होनी है। पिछले साल भी ‘बिग बॉस’ और ‘केबीसी’ के बीच टीआरपी की रेस लगी थी, जिसमें शुरुआती एपिसोड में अमिताभ बच्चन के शो ‘केबीसी’ ने बाज़ी मारी तो वहीं बाद के कुछ हफ्तों में सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ टीआरपी में आगे निकला।

देखिए क्यों रोहित शेट्टी और सारा अली खान का एक पुराना वीडियो हो रहा वायरल

अब एक बार फिर सलमान खान और अमिताभ बच्चन के शो को लेकर टीवी पर टक्कर होने वाला है। अब देखने वाली बात होगी कि दर्शक किसका साथ देंगे।

Related Post

फिल्म हेलमेट

बनारस में फिल्म ‘हेलमेट’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी, अगले माह मुंबई में

Posted by - December 28, 2019 0
नई दिल्ली। फिल्म ‘हेलमेट’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग बनारस में पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना…

इस फिल्म में में कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर की एंट्री, इस एक्ट्रेस के साथ आएंगे नज़र

Posted by - June 27, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। करण जौहर ने गुरुवार यानी आज ‘दोस्ताना 2’ की स्टार-कास्ट की अनाउंसमेंट कर दी। उन्होंने बताया कि इस…
Akshay Kumar

सोमनाथ मंदिर पहुंचे पृथ्वीराज की पूरी टीम, अक्षय कुमार ने की पूजा

Posted by - June 1, 2022 0
मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (Prithviraj) की रिलीज से पहले जोरदार प्रमोशन कर हैं। अक्षय…