ओवैसी

महाराष्ट्र सरकार गठन पर बोले ओवैसी : पहले निकाह होगा, उसके बाद सोचेंगे की बेटा होगा या बेटी

934 0

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए गहमा गहमी के बीच मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य की राजनीति पर तंज कसा है। असदुद्दीन ओवैसी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पहले निकाह होगा, उसके बाद सोचेंगे की बेटा होगा या बेटी? ओवैसी ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं इनमें से किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करूंगा।

बता दें कि जब असदुद्दीन ओवैसी से पूछा गया कि अगर महाराष्ट्र में एनसीपी का मुख्यमंत्री बनता है तो उनकी पार्टी का क्या स्टैंड होगा? इसके जवाब में ओवैसी ने कहा कि पहले निकाह होगा, उसके बाद सोचेंगे की बेटा होगा या बेटी? अभी तो निकाह ही नहीं हुआ है। कुछ नहीं कह सकते। ये सब खेल हो रहा है।

झारखंड : बीजेपी को आजसू के बाद सहयोगी लोजपा ने छोड़ा साथ 

ओवैसी ने कहा कि चाहे राज्य में बीजेपी की सरकार हो या शिवसेना की। हम किसी का समर्थन नहीं करेंगे। शिवसेना और बीजेपी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या जाने वाले हैं और वह जाएं। मुझे नहीं मालूम की राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी आगे क्या करेंगे? वह बड़े नेता रहे हैं और उनका संघ से लगाव है।

ओवैसी से जब पूछा गया कि क्या वह शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन का समर्थन करेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य में किसी पार्टी के पास नंबर नहीं हैं। हम किसी का साथ नहीं देंगे। जिसके पास नंबर है वह सरकार बनाए। ओवैसी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है।

Related Post

Old Age Homes

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना को मिली नई गति

Posted by - December 29, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था…
Baba Mokshpuri

महाकुम्भ: अमेरिकन सोल्जर माइकल बन गए बाबा मोक्षपुरी, आध्यात्मिक सनातन शक्ति ने मोहा मन

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) ने भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को आकर्षित किया…

यूपी में मॉब लिंचिंग के साथ-साथ अब तो ‘पुलिस लिंचिंग’ – अखिलेश यादव

Posted by - October 10, 2019 0
झांसी। उत्तर प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गुरुवार यानी आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज…
CM Vishnu Dev Sai

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस : शासन की योजनाएं पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे : मुख्यमंत्री साय

Posted by - September 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) की अध्यक्षता में आज गुरुवार को दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू हुआ।इस…