Anuppur

अनूपपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी

533 0

अनूपपुर: मध्यप्रदेश के अनूपपुर (Anuppur) में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के जैतहरी थाना क्षेत्र बैहर घाट में रविवार की सुबह यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में करीब 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को जैतहरी और पुष्पराजगढ़ अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। गंभीर रूप से घायलों को अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जैतहरी थाना क्षेत्र में गहरवार ट्रेवल्स की बस अमरकण्टक से अनूपपुर आ रही थी। किरर घाट बंद होने से डायवर्सन रूट से बस आ रही थी। यात्रियों के अनुसार बस चालक बेपरवाह ढंग से बस चला रहा था। बस अनियंत्रित होकर जैतहरी थानांतर्गत बैहर घाट में जाकर पलट गई और चीख पुकार मचने लगा। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिसमें से 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

70 साल के पुतिन की प्रेमिका प्रेग्नेंट, बनने वाले है पिता!

सूचना का बाद जैतहरी और राजेन्द्रग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर जैतहरी और पुष्पराजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

खराब मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा में नो एंट्री, श्रद्धालुओं पर लगाया ब्रेक

Related Post

Swachhata hi Sewa

17 सितंबर से 02 अक्टूबर के बीच पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

Posted by - September 13, 2024 0
लखनऊ। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) पूरे प्रदेश…
Trivendra Singh Rawat

मेरी लड़ाई हरीश रावत से नहीं, विचारधारा और मुद्दों से है : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Posted by - April 7, 2024 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरिद्वार लोकसभा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने कहा,”मेरी…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल ने की भेंट

Posted by - July 30, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शुक्रवार को जीओसी उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री ने भेंट की।…
CM Yogi inaugurated the Gorakhpur Book Festival

सीएम योगी की बच्चों से अपील- स्मार्टफोन की जगह अच्छी पुस्तकों में करें अपने समय का निवेश

Posted by - November 1, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) परिसर में आयोजित गोरखपुर पुस्तक महोत्सव…