Lucknow

शनिवार की सुबह सुहानी, लखनऊ समेत कई जिलों में छाए बादल

404 0

लखनऊ: कुछ दिनों से हो रही गर्मी के बाद आज यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में शनिवार की सुबह हल्की बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी। सुबह से बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के बाद लोग अब गर्मी से राहत पाने के लिए तेज बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। आज के दिन लखनऊ के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद तक में मौसम में बदलाव होता दिख रहा है। लखनऊ (Lucknow) के आसमान में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, सुबह 5 बजे के बाद रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हो रही है।

पूर्वांचल में भी मॉनसून के एक बार फिर तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह 8 बजे ही 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान लोगों को उमस का भी अहसास कराता रहा। दिन में मौसम के भारी रहने और बारिश की उम्मीद जताई गई है।

देश में 24 घंटों में बढ़े COVID-19 के मामले, 18,840 नए आंकड़े

गाजियाबाद में बदल रहा मौसम?

नोएडा में दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं गाजियाबाद में बादलों का असर दिखने लगा है और इस कारण धूप से लोगों को निजात मिलती दिख रही है। वाराणसी में शनिवार को धूप और बादलों के बीच लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गोरखपुर में बादल छाए हैं और धूप का असर खत्म हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में प्रकृति का कहर, डोडा में सुबह-सुबह फटा बादल

Related Post

Electricity

योगी सरकार की ऊर्जा नीति से यूपी में सुधार तेज, स्मार्ट मीटरिंग ने बदल दिया ‘पावर गेम’

Posted by - December 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में जिस गति और स्तर पर तकनीकी परिवर्तन…
CM Yogi

चुनावी गणित नहीं गुरु दर्शन, गोसेवा और बालप्रेम में रमे रहे सीएम योगी

Posted by - June 2, 2024 0
गोरखपुर । लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के अगले दिन रविवार को जहां कई राजनेता चुनावी गणित…
Scholarship

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना ने 8 वर्षों में बदली लाखों छात्रों की तकदीर

Posted by - March 26, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने बीते आठ वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाते हुए लाखों छात्रों…