मड़ियांव पुलिस ने अवैध रूप से चल रही तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़

मड़ियांव पुलिस ने अवैध रूप से चल रही तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़

668 0
 ग्राम पंचायत चुनावों में खपाने के लिये तैयार किये जा रहे तंमचों की अवैध फैक्ट्री का भांडाफोड़ करते हुये मड़ियांव पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया। जबकी उसका एक साथी मौके से भाग निकले में सफल रहा। जिसकी तलाश के लिये पुलिस की टीमे गठित की गयी है। पुलिस को मौके से र्निमित और अर्धर्निमित तमंचे समेत कई जिन्दा कारतूस बरामद किये है।

डीसीपी रईस अख्तर ने बताया कि जानकारी मिली की बीते दिनों किराये के मकान में रहने आये कुछ लोग अवैध रूप से तंमचे बनाने का काम कर रहे है। जिसके आधार पर मड़ियांव के ग्राम कमलाबाद बढ़ौली स्थित मकान पर छापा मारा गया तो अन्दर से खटपट की आवाजें आ रही थी। जब दरवाजा खटखटाया गया तो अन्दर से बिजली बंद कर दी गयी। जब पुलिस ने आवाजें लगायी तो एक युवक कमरे के अन्दर से निकलकर भाग खड़ा हुआ। जबकी एक अभियुक्त को पकड़ लिया गया। जिसकी पहचान सोनू पाण्डेय के रूप में हुयी। जो मूल रूप से ग्राम मरसण्डा थाना मानपुर जिला सीतापुर का रहने वाला है। जिसने अवैध तंमचा के कारोबार करने की बात कबुल की है।

डॉ. ख्याति गर्ग को मिला फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड

पंचायत चुनावों में थी खपाने की तैयारी

डीसीपी के मुुताबिक, पुलिस द्वारा पकड़े गया आरोपी सोनू अपने फरार सहयोगी आकाश मिश्रा निवासी सलेमपुर कोन जनपद लखीमपुर खीरी के साथ मिलकर अवैध रूप से तमंचा बनाने का कारोबार कर रहे थे। जिसे खास तौर पर पंचायत चुनाव में खपाने की तैयारी थी। लेकिन उससे पहले आरोपी रंगे हाथों पकड़ लिये गये। जिससे एक बड़ी साजिश नाकाम हो गयी। जिनके पास से दो देशी तमंचे 12 बोर, एक 315 बोर , एक-एक अर्धनिर्मित 315 व 12 बोर के तमंचे ,पांच कारतूस 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 12 बोर , तीन जिंदा कारतूस 303 बोर बरामद हुआ है। वही तमंचा बनाने के लिए इन आरोपियों के पास से भट्टी, छेनी और लोहे के कई समान मिले है।

खरीददारों की तलाश में जुटी पुलिस

बताते चले कि खास तौर पर ग्राम पंचायत के चुनावों में लोग आपसी रंजिश को भुनाने का काम करते है। जिसमें कई बार सधन अपराधिक वारदातें सामने आती है। अवैध फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद पुलिस अब चौकन्नी हो गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है। कि आखिर किस के लिये पकड़ा गया आरोपी काम कर रहा था। आरोपियों द्वारा अब तक कितने लोगों को तमंचे बेचे हैं और कहां-कहां इनकी खरीदारी हुई है।

Related Post

cm yogi

गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों से था आचार्य धर्मेंद्र का संबंधः योगी

Posted by - October 6, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि श्रीपंचखंड पीठ ने सदैव सभी  सामाजिक एवं धार्मिक…
PM Modi

भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम सिर्फ भारत नहीं, बल्कि ग्लोबल चैलेंजेस को सॉल्यूशंस देगाः पीएम मोदी

Posted by - September 11, 2024 0
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में…
online trading

ऑनलाइन ट्रेडिंग बैन करे केन्द्र सरकार : व्यापार मंडल

Posted by - January 23, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में शनिवार को व्यापार मंडल…
samajwadi party

महिलाओं का अपमान, सपा का काम

Posted by - February 21, 2023 0
लखनऊ। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता। यानी जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं, लेकिन…