राहुल गांधी

चौकीदार का देखें कमाल, बेरोजगारी दर 45 साल में सबसे उच्चतम स्तर पर : राहुल गांधी

903 0

रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 15 लाख रुपये हर व्यक्ति के खाते डालने का झूठ बोला। लेकिन इसके बाद कह रहे है कि सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है।

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस वोटर्स को प्रियंका का भेजेगी मैसेज, ‘न्याय’ का करेंगी प्रमोशन 

‘न्याय योजना’ के बारे में बातते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम गरीबों के अकाउंट में सीधा पैसा डालेंगे

‘न्याय योजना’ के बारे में बातते हुए कहा कि हम गरीबों के अकाउंट में सीधा पैसा डालेंगे। अमेठी, रायबरेली समेत देश के सभी गरीबों के बैंक खातों में साल के 72 हजार रुपए डालेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि आपके घरों से, आपके जेबों से मोदी ने पैसे को छीना

उन्होंने आगे कहा कि हमने मनरेगा लाया और अब न्याय योजना लेकर आ रहे हैं। हमारी सरकार आने पर इस बार मनरेगा में 150 दिन रोजगार देने वाले हैं। नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपके घरों से, आपके जेबों से मोदी ने पैसे को छीना। देश के युवाओं से झूठ बोला।

ये भी पढ़ें :-चौकीदार दो हिंदुस्तान बनाना चाहता है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे: राहुल गांधी

आपको लाइन में खड़ा कर आपके पैसों को अनिल अंबानी के जेबों में डाला

युवाओं और देश के लोगों से कहा कि काले धन के खिलाफ लड़ाई है। भ्रष्ट्राचार के खिलाफ लड़ाई करने के नाम पर देश के लोगों से झूठ बोला। आपको लाइन में खड़ा कर आपके पैसों को अनिल अंबानी के जेबों में डाला। उन्होंने कहा कि देश का एक सिंगल व्यक्ति भी नहीं कह सकता है कि चौकीदार ने हमें रोजगार दिया है, क्योंकि बेराजगारी दर 45 साल में सबसे उच्चतम स्तर पर है। 70 साल में किसी ने भी नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स जैसा मूर्खतापूर्ण काम नहीं किया है।

Related Post

CM Yogi

उत्तर प्रदेश दिवस राज्य की समृद्धि और गौरव का उत्सव है- सीएम योगी

Posted by - January 24, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की गौरवशाली यात्रा और उपलब्धियों को समर्पित उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य शुभारंभ लखनऊ के अवध शिल्प…
AK Sharma

एके शर्मा ने नाला निर्माण का किया शिलान्यास, बोले- दूर हो गया लखनऊ का कोढ़

Posted by - April 3, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) द्वारा आज उत्तरी विधानसभा क्षेत्र लखनऊ के फैजुल्लागंज…
दुल्हन को मुफ्त एक तोला सोना

राज्य सरकार दुल्हनों को देगी मुफ्त एक तोला सोना, सैनेटरी नैपकिन पर बड़ा फैसला

Posted by - November 20, 2019 0
असम। असम की सर्वदानंद सोनोवाल सरकार ने राज्य में बाल विवाह रोकने के लिए एक नई और बड़ी योजना बनाई…
cm yogi

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

Posted by - April 17, 2026 0
लखनऊ/गौतमबुद्धनगर। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हालिया घटनाक्रम के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा हस्तक्षेप करते…