केटी प्राइस

413 करोड़ रुपये का कर्ज न चुकाने पर दिवालिया हुई केटी प्राइस, घर हो सकता है नीलाम

940 0

नई दिल्ली। टीवी कलाकार केटी प्राइस अचानक दिवालिया होने की खबर आई है। लंदन की एक अदालत ने उन्हें दिवालिया घोषित कर दिया है। उन्होंने चेतावनी के बावजूद लेनदारों का हजारों पाउंड का कर्ज नहीं चुकाया है। उन पर बैंक का कुल कर्ज 413 करोड़ रुपये है। पांच बच्चों की मां और मॉडल केटी को अपना ससेक्स स्थित ‘मकी मेन्शन’ नाम का आलीशान बंगला भी गंवाना पड़ सकता है।

https://www.instagram.com/p/B5I5Y9VDY5r/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि केटी प्राइस ने ये बंगला 2014 में करीब 13 लाख यूरो में खरीदा था। इस बंगले की मौजूदा कीमत 16 लाख यूरो से ज्यादा बताई जा रही है। दिवालिया मामले में गायिका के 9 बेडरूम वाला बंगला नीलामी के कगार पर है, जिसे बेचकर गायिका द्वारा लिए गए कर्जों को चुकाया जाएगा।

बता दें कि केटी ने साल 2018 में दिवालियापन से बचने के लिए बैंक का पूरा पैसा वापस करने की एक योजना बनाई थी। इस योजना के तहत उन्होंने कोर्ट से एक व्यक्तिगत स्वैच्छिक समझौते की पेशकश की थी, जिसके अनुसार वह किश्तों में सारा पैसा चुकाने वाली थीं, लेकिन वह इस कर्ज को चुकाने में नाकामयाब रहीं। उनके सभी चेक बाउंस होते गए जिसके बाद अदालत ने उन्हें दिवालिया घोषित कर दिया है। अब केटी के सारे बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाएंगे और अब उनकी संपत्ति को बेचने की जिम्मेदारी एक ट्रस्ट की होगी।

Related Post

महिला सिपाही

महिला सिपाही ने आरआई पर शारीरिक शोषण का लगाया आरोप , VIDEO वायरल

Posted by - January 9, 2020 0
लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के प्रति लखनऊ पुलिस कितनी संवेदनशील और तत्पर है।  इसकी हकीकत महिला कांस्टेबल…
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बड़ा झटका, रक्षा मंत्रालय की समिति से हुई आउट

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लोकसभा में देशभक्त बताने वाले बयान के बाद केंद्र सरकार व…