डीएम को सौंपी ये खास चीज

सीएम योगी से प्रेरित नन्हे बालक ने कोरोना से जंग के लिए डीएम को सौंपी ये खास चीज

1086 0

बस्ती। कोरोना की जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अपील के बाद देश के कोने-कोने से लोग मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। ऐसे में यूपी के बस्ती जिले का एक नन्हा बालक जो सीएम योगी से प्रेरित है। उसने अपना गुल्लक जिलाधिकारी को सौंपा है। शहर के आवास विकास कालोनी निवासी छह वर्षीय देवेश्वर नाथ ने अपने रोज की जमा गुल्लक डीएम आशुतोष निरंजन को दे दिया। डीएम से उसने इस धन को गरीब व असहायों की सेवा में लगाने की बात कही।

हियुवा के जिला प्रभारी अज्जू हिंदुस्थानी के पुत्र देवेश्वर नाथ योगी आदित्य नाथ से बेहद प्रभावित

बता दें कि हियुवा के जिला प्रभारी अज्जू हिंदुस्थानी के पुत्र देवेश्वर नाथ योगी आदित्य नाथ से बेहद प्रभावित हैं। शनिवार से ही वे घर में जिद करने लगे कि उन्हें भी दान देना है। घर वालों से समझाया तो उन्होंने अपनी गुल्लक दान करने की बात कह दी। तमाम प्रयास के बाद जब वे नहीं मानें तो पिता अज्जू हिंदुस्थानी रविवार को डीएम आशुतोष निरंजन के पास बच्चे को लेकर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ से प्रेरित बच्चे ने उन्हीं की वेशभूषा भी धारण कर रखी थी।

सीएम योगी से प्रेरित नन्हे बालक ने कोरोना से जंग के लिए डीएम को सौंपी ये खास चीज

अपनी बचत का कुछ हिस्सा इस आपदा में सरकार को भेंट करें, जिससे लोगों की सेवा हो सके

उक्त की पुष्टि करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि देवेश्वरनाथ ने आम जन को यह संदेश दिया है कि वे अपनी बचत का कुछ हिस्सा इस आपदा में सरकार को भेंट करें, जिससे लोगों की सेवा हो सके।

Related Post

PM Modi

उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचे, सरकार पूरे समर्पण भाव से काम कर रही है: पीएम मोदी

Posted by - October 12, 2023 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) उत्तराखंड के पिथौरागढत्र में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान वहां पर…
CM Dhami

ज्योतिष महाकुंभ में बोले मुख्यमंत्री धामी: सनातन ज्ञान विज्ञान और अध्यात्म का अद्भुत संगम

Posted by - January 24, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून में अमर उजाला द्वारा आयोजित…
सानिया मिर्जा

होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल के फाइनल में पहुंची सानिया मिर्जा

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा व यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल फाइनल में…