इस बार बनाइए ये लस्सी, पीकर हो जायेंगे मदहोश

292 0

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा रखने और खुद को तरोताजा करने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ पीना पसंद करते हैं। आम के पना से लेकर लस्सी जैसी देसी ड्रिंक तो लगभग हर किसी को पसंद होती है। हर बार लेकिन साधारण स्वाद की लस्सी बोर कर रही है तो इस बार ट्राई करें अनानास के फ्लेवर वाली लस्सी (Pineapple Lassi) ।

बाजार में तो आपने कई बार फ्लेवर वाली लस्सी पी होगी। तो क्यों ना इस बार इसे घर पर ही बनाकर ट्राई करें। तो चलिए जानें क्या है अनानास वाली लस्सी (Pineapple Lassi) बनाने की रेसिपी।

सामग्री (Pineapple Lassi) 

एक कप दही
आधा कप कटे हुए पाइनएप्पल
एक चौथाई इंच का अदरक का टुकड़ा
दो से तीन चम्मच चीनी
चुटकी भर इलाइची पाउडर
चुटकी भर काला नमक स्वादानुसार

 विधि 

पाइनेप्पल लस्सी बनाने के दो तरीके है। अगर आप हाथ से लस्सी मथ रहे हैं तो सबसे पहले अदरक, चीनी और पाइनएप्पल को पहले ही पीस कर रख लें।

इसके बाद इसे दही और काला नमक, इलाइची पाउडर के साथ हाथ से मथें।

लेकिन लस्सी को और आसान तरीके से बनाना चाहते हैं तो सभी चीजों को एकसाथ मिक्सी में मिक्स कर लें। लेकिन इस तरीके में भी आप पहले ही पाइनएप्पल और अदरक को एक साथ पीस लें।

ऐसा करने से लस्सी में गांछ रहने की समस्या नहीं होती है।

Related Post

सोनिया गांधी

सोनिया की PM मोदी को चिट्ठी- एक वैक्सीन के 3 दाम कैसे? संकट के वक्त मुनाफाखोरी को बढ़ावा दे रहा केंद्र

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) ने कोरोना टीकाकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  को…

Teachers Day 2019: स्कूल टीचर से लेकर कॉलेज प्रोफेसर अपने शिष्यों को हमेशा आगे बढ़ने में करते हैं मदद

Posted by - September 5, 2019 0
लखनऊ डेस्क। आजकल सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर, सिर्फ स्कूल या कॉलेज के टीचर्स को ही नहीं बल्कि जिंदगी…
Myanmar

म्यांमार: केरन प्रांत में सशस्त्र समूह पर सेना के हवाई हमले, तीन हजार लोग थाईलैंड भागे

Posted by - March 28, 2021 0
यांगून। म्यांमार (Myanmar) की सेना ने दक्षिण-पूर्वी केरन प्रांत में रविवार को जातीय सशस्त्र समूह पर हवाई हमले किए। इसके…