कलाईयों का दर्द छूमंतर

ये पांच एक्सरसाइज आपके कलाईयों के दर्द को करेंगी छूमंतर

825 0

नई दिल्ली। लंबे वक्त तक कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने वालों के साथ-साथ बहुत ज्यादा बाइक चलाने से कलाईयों में दर्द हो सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना कलाईयों की ये सिंपल एक्सरसाइज कर सकते हैं।

दोनों कलाईयों को नीचे की ओर खींचे

पहले अपने हाथ को सामने लाकर सीधा करें। इसके बाद कलाईयों को नीचे की तरफ झुकाएं और फिर दूसरे हाथ से कलाई को नीचे की ओर खींचने की कोशिश करें। कलाई को करीब 20 से 30 सेकेंड खींचे रहें। ऐसे ही अपने दूसरे हाथ की कलाई के साथ भी करें। यह एक्सरसाइज आपकी कलाई की नसों को खोलने का काम करेगी और कलाई को आराम पहुंचाएगी।

टेनिस बॉल का करें यूज

अगर आपको कलाई में दर्द महसूस हो रहा है तो आप टेनिस बॉल का यूज कर सकते हैं। इस बॉल को हथेली में लेकर दबाएं। इससे आपकी थकावट भी कम होने लगेगी और आप फ्रेश महसूस करेंगे। यह एक्सरसाइज आपको रोजाना करनी चाहिए खासकर उन्हें जिन्हें रोज कंप्यूटर या लैपटॉप पर घंटों काम करना होता है।

आंवला बेहतरीन सुपरफूड और इसका जूस मोटापे को करेगा छूमंतर 

कलाई को चारों ओर घुमाएं

पहले मुट्टी बना लें। इसके बाद अपने हाथ को सामने लाएं और धीरे-धीरे इसे चारों ओर घुमाएं। इस एक्सरसाइज में आप पहले अपनी कलाई को घड़ी की तरह घुमाएं, फिर उल्टा घुमाना शुरु करें।

डंबल से कर सकते हैं एक्सरसाइज

कलाईयों को मजबूत करने के लिए 4-5 किलो के डंबल को हथेलियों पर रखें और फिर उंगलियों को अंदर की तरफ मोड़कर उसे पकड़े। उसे हथेली से कलाई तक रोल कराएं, फिर उंगलियों को वापस शुरुआती पोजिशन में ले जाएं। इसे कम से कम 10-15 बार करें। यह एक्सरसाइज आपकी कलाई को और मजबूत करने में मदद करेगी। इसे अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करें।

पहले मुट्ठी बनाएं और 4 से 5 सेकेंड के बाद खोलें

कलाई को आराम देने के लिए मुट्ठी बनाएं। जिसे आप करीब 4 से 5 सेकेंड के बाद खोलें और अपनी उंगलियों को खींचें। इस एक्सरसाइज से आपको उंगलियों पर भी असर होगा साथ ही उंगलियों का दर्द भी कम होगा। वह फिर से काम करने के लिए तैयार हो जाएंगी। उनमें किसी तरह की कोई थकावट महसूस नहीं होगी।

Related Post

नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन

लखनऊ ट्रैफिक जाम से हो मुक्त , नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने तय की डेटलाइन

Posted by - January 14, 2020 0
लखनऊ। नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन की अध्यक्षता में मंगलवार को राजधानी स्थित स्थानीय निकाय निदेशालय में लखनऊ स्मार्ट सिटी…
CM Yogi

महाराष्ट्र की तर्ज पर राजधानी लखनऊ-नोएडा में कमिश्नरी सिस्टम लागू करेगी योगी सरकार

Posted by - January 9, 2020 0
लखनऊ। महाराष्ट्र की तर्ज पर यूपी में योगी सरकार प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा प्रयोग करने जा रही है। राजधानी…
फैक्ट्री में लगी आग

बिजली के तार से निकली चिंगारी से पटाखा फैक्टरी में लगी आग, झुलसे मजदूर

Posted by - December 1, 2019 0
उत्तरप्रदेश। आज रविवार को सहारनपुर देहात कोतवाली के ग्राम पुंवारका स्थित पटाखे की एक फैक्टरी में बिजली के तार से…