ED

बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, ईडी ने मालिक की संपत्ति कुर्क

492 0

चेन्नई: चेन्नई के मशहूर बिजनेस ग्रुप सरवाना स्टोर्स के गोल्ड पैलेस को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कुर्क कर दिया है। ईडी ने 234.75 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। दरअसल, इंडियन बैंक को धोखा देने के एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दायर एक आपराधिक मामले की जांच के दौरान ED ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सरवाना के पार्टनर गोल्ड पैलेस, स्व. पल्लकुदुरई, पी. सुजाता और वाईपी शिरावन ने जब बैंक से लोन लिया था, तब उन्होंने दस्तावेजों में अच्छी वित्तीय स्थिति को दर्शाया था और फर्जी बैलेंस शीट बनाकर बैंक को धोखा दिया था

सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज की गई 25 अप्रैल, 2022 की एफआईआर के आधार पर ईडी ने 26 मई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत जांच शुरू की थी। रिपोर्ट की गई बिक्री और फर्म में क्रेडिट एंट्री के बीच बड़ा अंतर है। फर्म ने लोन के लिए आवेदन करने के दौरान आने वाले वित्तीय वर्षो में अपेक्षित कारोबार का अनुमान लगाया था।

बाराबंकी में पी पी एल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

ईडी ने आरोप लगाया कि तीनों ने बैलेंस शीट को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था। बैंक को जानकारी दिए बिना संपत्ति को ट्रांसफर कर दिया और लोन चुकाने के लिए ओपन कैश क्रेडिट सुविधाओं का इस्तेमाल किया।

कार चालक ने सड़क पर सो रहे व्यक्ति का सिर कुचला, मौत

Related Post

CM Vishnu dev Sai

छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें : विष्णुदेव साय

Posted by - June 2, 2024 0
रायपुर। आज भी लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं अपने बीच का व्यक्ति, अपना भाई मानते हैं और कॉल भी करते हैं।…
14 Naxalites were killed in the encounter

सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार बरामद

Posted by - January 3, 2026 0
बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर…