up assembly

UP Budget Session: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर सपा-कांग्रेस का सदन से वॉकआउट

794 0
लखनऊ। डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर प्रश्नकाल के दौरान सतीश महाना एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सदस्य को शायद यह नहीं मालूम कि प्रदेश में अब बिजली की सप्लाई 24 घंटे की जा रही है। प्रदेश का किसान अब खेतों की सिंचाई डीजल से नहीं बल्कि बिजली के ट्यूबवेल से कर रहा है। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे को उठाया। सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस (Congress) के सदस्यों ने सदन से बाहर चले गए।

सरकार की तरफ से मंत्री सतीश महाना ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों की दर उत्तर प्रदेश विधानसभा से नहीं तय होती या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमतों कीमत तय की जाती है। रही बात डीजल और पेट्रोल पर टैक्स लेने की तो 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश में टैक्स में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है।

CM योगी 2 मार्च को पश्चिम बंगाल के मालदा में करेंगे रैली

डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर प्रश्नकाल के दौरान सतीश महाना एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सदस्य को शायद यह नहीं मालूम कि प्रदेश में अब बिजली की सप्लाई 24 घंटे की जा रही है। प्रदेश का किसान अब खेतों की सिंचाई डीजल से नहीं बल्कि बिजली के ट्यूबवेल से कर रहा है। इसमें उसे डीजल की जरूरत नहीं पड़ती है।

सपा और कांग्रेस (Congress) का वॉकआउट

डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस (Congress) पार्टी ने सदन से वॉकआउट किया। कांग्रेसी (Congress) नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि यह सरकार महंगाई रोकने में विफल है। प्रदेश में महिलाएं अपना घर चला पाने में खुद को असमर्थ पा रही हैं। महंगाई ने सब को परेशान करके रखा है, इसलिए उनका दल सदन से बहिर्गमन करता है। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सदन से वॉकआउट किया।

बसपा का भी वॉकआउट

वहीं बहुजन समाज पार्टी ने अनुसूचित जाति के मुद्दे पर सदन से वॉतआउट किया। अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्र एवं छात्राओं को उच्च शिक्षा संस्थानों में निशुल्क प्रवेश दिए जाने के सवाल का जवाब समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने दिया। उनका उत्तर सुनने के बाद नेता विधानमंडल दल बहुजन समाज पार्टी लालजी वर्मा ने कहा कि मंत्री का उत्तर निराधार है. विपक्ष उनके जवाब से असंतुष्ट होकर वॉकआउट किया।

Related Post

Free Sanitary Pad Corner

स्वच्छ महाकुम्भ की तरफ बढ़ा एक और कदम, महाकुम्भ में ‘फ्री सेनेटरी पैड काॅर्नर’ का उद्घाटन

Posted by - January 11, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महा कुम्भ को दिव्य, भव्य और स्वच्छ स्वरूप देने के संकल्प को धरातल पर उतारने के प्रयास…
CM Yogi

सीएम योगी ने कल्याण सिंह को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - January 5, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व…
CM Yogi

यूपी की कनेक्टिविटी को नया आधार देगा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर: मुख्यमंत्री

Posted by - May 13, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के विकास की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने…