PV Sindhu

Singapore Open: फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, कावाकामी को हराया

612 0

नई दिल्ली: भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने सिंगापुर ओपन 2022 में धमाल मचा दिया है और अब वो फाइनल में पहुंच गई है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने फाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने मैच की शुरुआत से ही जापानी खिलाड़ी पर बढ़त बना ली थी, जो आखिर तक कायम रही। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान की गैर वरीय साइना कावाकामी को महज 31 मिनट में 21-15 और 21–7 से हरा दिया। इससे पहले, सिंधु और कावाकामी के बीच दो मुकाबले हुए और दोनों में ही सिंधु ने जीत दर्ज की थी।

सिंधु एक वक्त पहले गेम में 11-8 से आगे थी लेकिन, जापानी खिलाड़ी ने सर्विस और क्रॉस कोर्ट के खेल के दमदार खेल की बदौलत लगातार तीन अंक अर्जित किए और सिंधु के बराबर पहुंच गई। इसके बाद दोनों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। फाइनल के लिए पीवी सिंधु और साइना कावाकामी के बीच सेमीफाइनल हुआ, जो सिंधु ने 21-15, 21-7 के अंतर से आसानी से जीत लिया।

सिंधु ने दूसरे गेम में जापानी खिलाड़ी कावाकामी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। वो एक समय दूसरे गेम में 5-0 से आगे थीं, इसके बाद सिंधु ने 9-3 की बढ़त हासिल की और फिर यह गेम 21-7 से यह गेम जीतते हुए सिंगापुर ओपन के फाइनल में जगह बना ली।

प्रदेशवासियों को सीएम धामी ने लोक पर्व हरेला की दी शुभकामनाएं

Related Post

Srikanth

इंडोनेशिया ओपन 2022: श्रीकांत किदांबी, लक्ष्य सेन पहले दौर में बाहर

Posted by - June 16, 2022 0
नई दिल्ली: विश्व चैंपियनशिप (World Championships) के रजत पदक विजेता श्रीकांत किदांबी (Srikanth Kidambi), बैडमिंटन रैंकिंग में 11वें, इस्तोरा स्टेडियम…
RPF,

शुरू हुई अंतर मंडलीय रेल सुरक्षा बल वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Posted by - May 15, 2022 0
नई दिल्ली। रेलवे सुरक्षा बल (RPF)  क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सूबेदारगंज, प्रयागराज में वॉलीबॉल की अंतर मंडलीय रेल सुरक्षा बल वॉलीबॉल…