शिवसेना की एनसीपी सांसद को सख्त हिदायत, कहा- गठबंधन में जहर घोलने से बाज आएं

620 0

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच शिवसेना ने एनसीपी सांसद डॉ. अमोल कोल्हे को निशाने पर लेते हुए गठबंधन में जहर न घोलने की हिदायत दी है। शिवसेना प्रवक्ता किशोर कान्हेरे ने कहा अमोल कोल्हे को भूलना नहीं चाहिए कि डिप्टी सीएम अजीत पवार लगातार सीएम उद्धव से ही परामर्श लेते हैं। किशोर ने कहा- अभिनेता को स्क्रिप्ट देखकर डॉयलॉग बोलने की आदत होती है इसलिए वह भूल गए कि वह उद्धव ठाकरे की वजह से ही राजनीति में हैं।

दरअसल पिछले दिनों अमोल ने कहा था कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार की कृपा से ही उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद पर हैं। इस बयान के बाद कई और नेताओं ने उन्हें हिदायत देते हुए लिखा कि गठबंधन में जहर घोलने से बाज आएं, सरकार को चलने दिया जाए।

एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे ने दावा किया कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आशीर्वाद के कारण ही उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने हैं। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना ने एनसीपी सांसद को जमकर लताड़ लगाई। शिवसेना के प्रवक्ता किशोर कान्हेरे ने कहा, अमोल कोल्हे की याददाश्त का परीक्षण कराने का समय आ गया है। अभिनेता को स्क्रिप्ट देखकर डॉयलॉग बोलने की आदत होती है। इसलिए शायद वो भूल गए हैं कि वह उद्धव ठाकरे की कृपा से ही राजनीति में हैं। लिहाजा सत्ता का जो अंगूर आपको मिला है, उसे खट्टा मत कीजिए।

मुनव्वर बोले- योगी दोबारा सीएम बने तो यूपी छोड़ दूंगा, भाजपा बोली- दूसरा राज्य खोज लीजिए

बता दें कि अमोह कोल्हे और एनसीपी की इस बयानबाजी से पहले गुरुवार को ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने करीब 30 मिनट तक मुलाकात की थी। इसमें महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के को लेकर कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी।

Related Post

CM Yogi

पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए हिन्दू परिवारों के दर्द की योगी सरकार ने की मुकम्मल दवा

Posted by - April 20, 2022 0
लखनऊ: पांच दशक पहले किसी तरह जान बचाकर पूर्वी पाकिस्तान (East Pakistan) (अब बांग्लादेश) से आए इन बंगाली हिन्दू परिवारों…

आलाकमान चाहता है येदियुरप्पा का इस्तीफा, लिंगायत मठीधीशों ने कहा- हटाया तो खत्म हो जाएगी भाजपा

Posted by - July 26, 2021 0
कर्नाटक में सियासी उठापटक जारी है, ऐसा कहा जा रहा कि सोमवार को सीएम बीएस येदियुरप्पा सीएम पद से इस्तीफा…

वायुसेना प्रमुख का बयान, पूर्वी लद्दाख में मौजूद चीनी वायु सेना का भारत पर नहीं होगा कोई असर

Posted by - October 5, 2021 0
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना की 89वीं वर्षगांठ पर एयरफोर्स की तरफ से हो रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ एयर चीफ…
AK Sharma

क़ानूनी लड़ाई और राजनीतिक कटाक्ष दोनों से निपटने में सफल रहे एके शर्मा

Posted by - March 30, 2023 0
लखनऊ से दिल्ली तक, हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक, राजनीतिक पार्टियों से लेकर नवगठित आयोग तक-सबको समय से विधिपूर्वक…