Shani

इस राशि पर वक्री हुए शनि, इन उपायों से पाएं साढ़ेसाती में राहत

402 0

लखनऊ: शनि देव (Shani) 05 जून को तड़के 03:16 बजे से कुंभ राशि में वक्री हो रहे हैं। 05 जून से 23 अक्टूबर तक कुंभ राशि में शनि वक्री (Shani Vakri) रहेंगे। कुल 141 दिन तक शनि की उल्टी चाल (Saturn Retrograde) रहेगी. जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या की दशा चल रही है, उनके लिए शनि की उल्टी चाल परेशानियां बढ़ा सकती है। ऐसे में आपको शनि देव को प्रसन्न करने और उनसे जुड़े उपायों को करने से राहत मिल सकती है। काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जाने हैं शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के ज्योतिष उपायों के बारे में।

शनि (shani) की साढ़ेसाती और ढैय्या के उपाय

शनि देव (shani) कर्म के आधार पर फल देने वाले देव हैं, इसलिए साढ़ेसाती और ढैय्या की दशा में सबसे पहले अच्छे कर्म करें। दूसरों पर दया और उपकार करें। झूठ, चोरी, लालच, निंदा, घृणा, व्यसन आदि से दूर रहें।

शनिवार के दिन या फिर प्रतिदिन आप शनि देव के बीज मंत्र ओम शं शनैश्चराय नम: या फिर ओम प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। शनि देव प्रसन्न होंगे, आपको कष्टों से राहत मिलेगी।

साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव से बचना है तो प्रत्येक शनिवार को शमी के पेड़ की सेवा करें, प्रतिदिन जल दें। शनिवार को शाम के समय शमी वृक्ष की पूजा करें और सरसों या फिर तिल के तेल का दीपक जलाएं। शमी को शनि देव से संबंधित पेड़ मानते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीपले के पेड़ पर शनि की छाया रहती है। शनि देव की कृपा पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को पीपले के पेड़ की जड़ में अर्घ्य दें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि दोष से राहत मिलेगी।

सीएम योगी का 50वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई

साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव से बचने के शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें और फिर शनि कवच या शनि रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

शनि देव की कृपा पाने के लिए कुत्ता, गिद्ध, घोड़ा, हाथी, हिरण, मोर आदि को किसी प्रकार से हानि न पहुंचाएं. ये सभी शनि देव के वाहन हैं। संभव हो तो हर शनिवार को इनकी सेवा करें।

शनि देव को प्रसन्न करने के सबसे आसान उपायों में शनिवार का व्रत रखना और शनि चालीसा पाठ के बाद उनकी आरती करना है।

Layer Shot के विज्ञापन पर सरकार नाराज, तुरंत हटाने का दिया आदेश

Related Post

भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुले

भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हुई पूजा

Posted by - May 15, 2020 0
देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को तड़के साढ़े चार बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिये…
सुष्मिता सेन

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन 25 साल की उम्र मां बन, रूढ़वादिता को दी चुनौती

Posted by - July 14, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियां खुद ही अपने बच्चों की परवरिश करती हैं। किसी के बच्चे होने के…

करवाचौथ व्रतः जानें कितने बजे लगेगी चौथ, चंद्रोदय का क्या रहेगा समय

Posted by - October 15, 2019 0
लखनऊ डेस्क। पति की दीर्घायु की मंगलकामना के लिए सुहागिनें बृहस्पतिवार यानी 17 को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। चंद्रोदय 8…