सनी देओल ने MLA की बेटी को जल्द थार दिलाने के लिए लिखी महिंद्रा को चिट्ठी, लोगों का फूटा गुस्सा

731 0

पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल एक चिट्ठी की वजह से चर्चा में हैं। सनी देओल ने सुजानपुर विधायक दिनेश सिंह बब्बू को थार गाड़ी दिलाने के लिए महिंद्रा कम्पनी को चिट्ठी लिखी है। बेहद कम अपने क्षेत्र में नजर आने वाले सनी की चिट्ठी के बारे में जब जनता को खबर लगी तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, विपक्ष भी हमलावर है।

स्थानीय लोगों का कहना हैं कि सांसद, विधायक की बेटी के लिए तो चिट्ठी लिख रहे हैं लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं करते। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा- एक चिट्ठी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी लिखे जिसमें आम जनता की परेशानियों का जिक्र किया गया हो।

इस चिट्ठी में सनी देओल ने महिंद्रा से जल्द से जल्द थार गाड़ी को डिलीवर करने की मांग की। बता दें कि सनी देओल ने जबसे लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है वो अपने क्षेत्र में कम ही नजर आए हैं। लोग जनता के लिए उनका किसी भी तरह का योगदान न देखने के कारण अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना करते हुए नजर आते हैं। सनी देओल अक्सर गलत कारणों की वजह से चर्चा में रहते हैं।

अपने विधायक की बेटी को थार गाड़ी दिलाने के लिए सनी देओल द्वारा लिखी गई चिट्ठी की खबर जब जनता को लगी तो अभिनेता पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने उनकी खूब आलोचना की और साथ ही विपक्षी पार्टी के लोग भी इस चिट्ठी को लेकर लगातार सनी देओल पर निशाना साध रहे हैं।

क्या आजादी की एक लड़ाई अब ट्विटर के खिलाफ लड़नी पड़ेगी?

सनी देओल पर विपक्षी पार्टियों ने निशाना साधते हुए कहा कि वो विधायक की बेटी को गाड़ी दिलाने के लिए खत लिख सकते हैं, लेकिन जनता की भलाई के लिए कुछ नहीं कर सकते। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सनी देओल के राजनीतिक करियर पर सवाल उठा है। इससे पहले भी लोगों का गुस्सा उनपर इस बात को लेकर फूटा है कि वो सांसद तो चुने गए हैं लेकिन सांसदों वाले काम नहीं करते हैं।

Related Post

AK Sharma

महाकुम्भ 2025 के लिए 3833 करोड़ के प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू, नगर विकास मंत्री ने की समीक्षा

Posted by - October 17, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2013 के बाद 12 वर्षों में लगने वाले प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Mahakumbh-2025) को दिव्य और…
UP CM Yogi roared in Siwan, Bihar

सिवान में गरजे यूपी के मुख्यमंत्री योगी, राजनीति इस्लाम पर किया कठोर हमला

Posted by - October 31, 2025 0
सिवान। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बिहार के सिवान विधानसभा क्षेत्र में भारी जनसमूह को संबोधित…
Baba Vishwanath

श्रावण के तीसरे सोमवार को भी भक्तों के सुरक्षित-सुगम दर्शन को योगी सरकार तैयार

Posted by - July 27, 2025 0
वाराणसी: भूतभावन भगवान शिव की काशी में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम दिख रहा है। श्रावण मास में दो…
CM Yogi

पीठ का सपना साकार कर गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर योगी का हुआ जोरदार स्वागत

Posted by - January 27, 2024 0
गोरखपुर । ढोल नगाड़ों की थाप पर श्रीराम चित्रांकित केसरिया ध्वजा लहराते, झूमते-नाचते युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे। सीएम की सवारी…