rakesh tikait

किसान आंदोलन : समर्थन जुटाने के लिए राकेश टिकैत करेंगे पांच राज्यों का दौरा

949 0

गाजियाबाद।  केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने की खातिर किसान नेता राकेश टिकैत मार्च में पांच राज्यों का दौरा करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के CM केजरीवाल मेरठ में करेंगे किसान महापंचायत को संबोधित

पदाधिकारी ने कहा कि बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान आंदोलन का एक प्रमुख चेहरा टिकैत एक मार्च से दौरे की शुरुआत करेंगे।

बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने कहा, मार्च में उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में किसानों की बैठकें होंगी, उत्तर प्रदेश में भी दो बैठकें होंगी.। मलिक ने कहा कि राजस्थान में दो बैठकें और मध्य प्रदेश में तीन बैठकें होंगी। 20, 21 और 22 मार्च को अंतिम तीन बैठकें कर्नाटक में होंगी।

उन्होंने कहा, तेलंगाना में छह मार्च को एक कार्यक्रम निर्धारित है, लेकिन राज्य में कुछ चुनावों के कारण हमें अभी तक इसकी अनुमति नहीं मिली है। यदि अनुमति मिल जाती है, तो तेलंगाना में बैठक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

Related Post

CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है देश का सम्पूर्ण विकास: सीएम धामी

Posted by - November 6, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार सांय को रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत कार्यक्रम –…
CM Yogi

हर परियोजना के लिए नियुक्त करें एक-एक नोडल अधिकारी : सीएम योगी

Posted by - July 22, 2024 0
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर आजमगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में विकास…

US: जो बाइडेन एक कदम आगे, प्रदर्शनों के बीच ह‍िंसा की आशंका

Posted by - November 5, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों पर इस वक़्त पूरी दुनिया की नजर है. अमेरिकी चुनावों में नतीजा अभी तक…