PM Modi

प्रधानमंत्री के रोड शो में मोदी-मोदी के नारों से गूंजा बरेली

319 0

बरेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार को जब नगर की सड़कों पर रोड शो के लिए उतरे तो उनकी एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे। पीएम मोदी के अपनी गाड़ी पर सवार होकर निकलते ही लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री कुछ बोले तो नहीं लेकिन इशारों-इशारों में ही जनता को भाजपा को वोट देने की अपील कर गए। उनके हाथ में एक टॉर्च नुमा कमल का फूल था। जनता की ओर मुखातिब मोदी उसी कमल फूल (चुनाव चिन्ह) को हिलाते रहे। साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी कमल लिए हुए थे।

प्रधानमंत्री (PM Modi) की गाड़ी पर सवार भाजपा उम्मीदवार छत्रपाल गंगवार एवं साथ में पूर्व सांसद संतोष गंगवार भी मौजूद रहे। कई बार ऐसा मौका आया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों हाथ जोड़कर लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान लोगों ने फूल बरसा कर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम था। बरेलीवासी अपने मोबाइल में प्रधानमंत्री की तस्वीरें कैद कर रहे थे।

मोदी-मोदी के नारों से गूंजा बरेली.....

बता दें कि रोड शो राजेंद्र नगर से शुरू हुआ था। रोड शो में भगवा रथ पर पीएम मोदी (PM Modi) के साथ सीएम योगी और भाजपा उम्मीदवार छत्रपाल सिंह गंगवार भी मौजूद रहे।

मोदी-मोदी के नारों से गूंजा बरेली.....

एसपीजी कमांडों भी व्यवस्था संभालते नजर आए। रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। 223 प्वाइंट बनाकर तीन हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस ने 117 प्वाइंट बनाकर बैरिकेडिंग की रोड शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा।

कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी : नरेन्द्र मोदी

पीएम मोदी (PM Modi) के रोड शो के लिए राजेंद्रनगर को सजाया संवारा गया। सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई। रोड शो शुरू होने से पहले ही सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ जुट गई।

Related Post

UP Infrastructure

यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बना मॉडल, दुनिया भर के निवेशक हुए कायल

Posted by - August 10, 2023 0
लखनऊ। गड्ढामुक्त सड़कें, एक्सप्रेस-वे का जाल, हाईवेज का निर्माण, बड़े शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, डिफेंस कॉरिडोर, इंटरनेशनल और…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

Posted by - September 5, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) आज बुधवार काे बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।…

इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होंगे ईडी के अधिकारी राजेश्वर सिंह! विपक्षी नेताओं की जांच में रहे थे आगे

Posted by - August 21, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है, इसी बीच प्रवर्तन निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी राजेश्वर सिंह भाजपा…