प्रशांत किशोर

जेडीयू से इस्तीफे पर बोले प्रशांत किशोर- नीतीश कुमार से मुलाकात के लूंगा फैसला

863 0

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने पार्टी से इस्तीफा देने के सवाल पर फिलहाल साफ कुछ नहीं बोल रहे हैं। नागरिकता कानून पर पार्टी लाइन से हटकर बयान देने वाले प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे जो कहना था मैंने बोल दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद ही इस पर किसी तरह का बयान दूंगा।

जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा था कि cab बिल को समर्थन देने से मैं निराश हूं

बता दें कि जदयू ने नागरिकता बिल पर संसद में सरकार का साथ दिया था। हालांकि इसे लेकर पार्टी में ही विरोध के स्वर भी उठे थे। पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा था कि बिल को समर्थन देने से मैं निराश हूं। उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए कहा था कि विधेयक लोगों से धर्म के आधार पर भेदभाव करता है। यह पार्टी के संविधान से मेल नहीं खाता जिसमें धर्मनिरपेक्ष शब्द पहले पन्ने पर तीन बार आता है। पार्टी का नेतृत्व गांधी के सिद्धांतों को मानने वाला है।

मदर डेयरी ने तीन रुपये बढ़ाया दूध का दाम, 16 दिसंबर से चुकानी होगी कीमत 

इसके साथ ही वरिष्ठ नेता पवन वर्मा ने भी पार्टी के स्टैंड पर सवाल उठाए थे। इसके बाद से ही चर्चा तेज हो गई कि पीके पार्टी छोड़ सकते हैं। इसी बीच खबर ये आई है कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के लिए काम करेंगे। इस बात की जानकारी पीके की कंपनी ने खुद ट्विटकर जानकारी दी है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने नीतीश कुमार के लिए रणनीतिकार की भूमिका अदा कर सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Related Post

हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

तुलसी गबार्ड ने हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू सांसद एवं देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की…
Umeed Portal

उम्मीद पोर्टल पर यूपी ने रचा इतिहास, ऑनलाइन वक्फ संपत्ति रजिस्ट्रेशन में यूपी सबसे आगे

Posted by - December 13, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने वक्फ संपत्तियों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन के मामले…