CM Dhami

उत्तराखण्ड को अटल ने बनाया, अब संवार रहे हैं नरेन्द्र मोदी: सीएम धामी

377 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रारंभ किए कार्य की ही प्रेरणा है कि आज नये भारत की नींव का निर्माण हो रहा है।

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित ‘अटल भाषण प्रतियोगिता’ (Atal Speech Competition) कार्यक्रम में में बतौर मुख्य अतिथि यह विचार व्यक्त किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल की जन्म जयंती को एक उत्सव के रूप में मनाने का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सराहनीय प्रयास है। उनकी जयंती पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से युवाओं को स्वर्गीय अटल के जीवन और कृतित्व से निश्चित रूप में प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल के प्रधानमंत्रित्व काल में देश ने अनेक नये आयाम स्थापित किये। उनके कुशल नेतृत्व की ही प्रेरणा है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कर्मशील नेतृत्व सम्पूर्ण विश्व में भारत की एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अटल के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को अटल ने बनाया और अब नरेन्द्र मोदी संवार रहे हैं।

हीरा बेन के संकल्प का परिणाम प्रधानमंत्री मोदी: सीएम धामी

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का “विकल्प रहित संकल्प“ में युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करेगा।

इस मौके मेयर पर सुनील उनियाल गामा, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, शैलेन्द्र बिष्ट उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - April 21, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण…
Kirti Kharbanda

अभिनेत्री कीर्ति खरबंदा ने पुलकित को बोला-‘आई लव यू’

Posted by - January 3, 2021 0
मुंबई। अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपने आधुनिक परिवार की तस्वीर पोस्ट की है। जिस पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड अभिनेत्री प्रेमिका…
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे रजनीकांत

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे रजनीकांत

Posted by - April 2, 2021 0
अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार…
CM Dhami

राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक जीवन रेखा है चार धाम यात्रा: सीएम धामी

Posted by - April 10, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने चार धाम यात्रा की तैयारियों…