रेणू देवी ने कायम की मिसाल

पहले मतदान फिर पति का अंतिम संस्कार, झारखंड के चुनाव रेणू देवी ने कायम की मिसाल

1032 0

रांची। झारखंड के बोकारो शहर में गुरुवार को एक महिला ने अपने पति के अंतिम संस्कार से पहले मतदान किया। ऐसा कर देश में सभी के लिए एक मिसाल कायम कर दी है।

रेणू देवी नामक महिला अपने पति का शव घर पर छोड़कर बेमरो प्रखंड की कारो बस्ती के मतदान केंद्र संख्या 87 पर पहुंची

बता दें कि बीते गुरुवार को प्रदेश में विधानसभा के तीसरे चरण के चुनावों के लिए मतदान हुआ था। अब इससे जुड़ी खबरें सोशल मीडिया सामने आने पर लोग इस महिला की तारीफ कर रहे हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान रेणू देवी नामक महिला अपने पति का शव घर पर छोड़कर बेमरो प्रखंड की कारो बस्ती के मतदान केंद्र संख्या 87 पर पहुंची थी। रेणू देवी ने यहां मतदान किया। इसके बाद उन्होंने घर लौटकर अपने पति के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भेजा।

‘मेथी का पराठा’ पुरुषों की शारीरिक क्षमता सहित अन्य गुणों का होता है भंडार

मेरे 63 वर्षीय पति ने मुझे किसी भी काम से पहले मतदान करने की सीख दी

रेणू ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि मेरे 63 वर्षीय पति ने मुझे किसी भी काम से पहले मतदान करने की सीख दी थी, क्योंकि हमें अपना प्रतिनिधि चुनना होता है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ठंड लगने से बुधवार रात उनके पति की मौत हो गई थी।

Related Post

England women's team

इंग्लैंड महिला टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया, 2-0 की अजेय बढ़त

Posted by - February 26, 2021 0
डुनेडिन। इंग्लैंड महिला टीम (England women’s team)  की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट (नाबाद 72) और नताली स्काइवर (63) के अर्धशतक…
CM Dhami

उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान

Posted by - June 9, 2025 0
उत्तराखण्ड की बोलियों, लोक कथाओं, लोकगीतों एवं साहित्य के डिजलिटीकरण की दिशा में कार्य किये जाएं। इसके लिए ई-लाइब्रेरी बनाई…