जिले की एक विशेष अदालत ने दलित समुदाय की 17 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म...
जिले के थाना मसौली क्षेत्र के भयारा गांव मोड़ पर शुक्रवार की सुबह तहसील रामनगर में स्थित...
महोबा जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत...
जिले की सीमा से लगे नेपाल के कंचनपुर इलाके में मेला घूमने गये तीन भारतीयों पर नेपाली...
विद्यार्थी सर्वगुण सम्पन्न जनशक्ति बनकर प्रदेश और देश के लिये महत्वपूर्ण योगदान करें। जीवन में विद्यार्थी का...
यूपी एसटीएफ ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना और झॉसी से 25...
यूपी एसटीएफ ने पेशेवर शातिर अपराधी संजय उर्फ भेल्लर को मुठभेड़ के दौरान सिद्धार्थनगर के कोतवाली बॉसी...
गोसाईंगंज में घर के बाहर खेल रहा किशोर अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। उसके साथियों ने...
विभूतिखंड के डॉ राम मनोहर लोहिया परिसर में सफाई कर्मी की बाइक चोरी करना शातिरों के लिए भारी पड़ गया। पीड़ित ने अपने दोस्तों की मदद से आरोपियों को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है। शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पीड़ित अनवर हुसैन मानसनगर इंदिरा नगर इलाके में परिवार के साथ रहता है। साथ ही डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत है। गुरुवार को पीड़ित ने पुलिस को बताया कि डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल परिसर के गेट नंबर तीन के पास बाइक खड़ी कर अंदर गया था। करीब आधे घंटे बाद वापस आया तो बाइक गायब थी। आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही दोस्तों के संग तलाश शुरू की। इसके बाद चिनहट के निजामपुर मल्हौर इलाके में रहने वाले भानु पांडे और अवधेश पांडे को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगे तो शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों से हाथापाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और लॉकर तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।
