प्याज की कीमत

लगभग तीन महीनों के बाद प्याज की कीमतों में आई गिरावट, इस भाव में हुई बिक्री

980 0

बिजनेस डेस्क। लगभग तीन महीनों तक इस प्याज की लगातार बढ़ती कीमत ने सभी लोगों के आंखों से आंसू निकाल दिया हैं। लेकिन अब यानि तीन महीनों के बाद यह प्याज धीरे-धीरे अपनी सही कीमत पर आ रही हैं। बता दें कि प्याज की कीमतों में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

गौरतलब हैं कि कीमत अधिक होने पर प्याज के खरीदार नहीं पहुंच रहे थे, जिससे प्याज व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा था। दाम कम होने के बाद ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

बता दें कि थोक मंडी में 15 दिनों से प्याज की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है। शनिवार को महेवा मंडी में प्याज की 35 से 40 रुपये प्रति किलो के दर से बिक्री हुई। वहीं शहर के फुटकर मंडियों में प्याज 60 से 70 रुपये किलो तक बिका।

जिम में बॉडी बनाते दिखे अनुपम खेर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

मंडी सचिव सेवाराम वर्मा ने बताया कि नासिक से महेवा मंडी में नए प्याजों की आवक पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है। लगभग 15 दिनों के भीतर प्याज के दामों में 30 से 40 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। प्याज के दाम कम होने के बाद व्यापारियों ने भी राहत महसूस की है।

फुटकर प्याज व्यापारी सुनील ने बताया कि 15 दिनों पहले प्याज जहां 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह शनिवार को 60 से 70 रुपये प्रति किलो की दर से बिका है। नासिक सहित प्याज उत्पादक राज्यों में मौसम की मार प्याज की फसल पर पड़ी थी। उससे प्याज के दाम थोक मंडी में 100 रुपये तक पहुंच गई थी।

Related Post

PM Modi

जम्मू-कश्मीर को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात, 20,000 करोड़ की…

Posted by - April 23, 2022 0
नई दिल्ली/जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास…
cm yogi

कांग्रेस का हाथ सुरक्षा और विकास के साथ खिलवाड़: सीएम योगी

Posted by - November 7, 2022 0
 सोलन/मंडी/ऊना। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…