Diesel Petrol Rate

तेल की कीमतों में लगी आग, पेट्रोल-डीजल के दाम रिकाॅर्ड स्तर पर

1245 0

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम (petrol and diesel prices) शनिवार को लगातार पांचवें दिन बढ़ोत्तरी जारी है। पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।

घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 88.44 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में पेट्रोल 29 पैसे बढ़कर 94.93 रुपये हो गया है, जबकि कोलकाता में 29 पैसे बढ़कर इसकी कीमत 89.73 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

दीया मिर्जा मुंबई के बिजनेसमैन संग 15 फरवरी को लेंगी सात फेरे

चेन्नई में इसकी कीमत 26 पैसे बढ़ी और एक लीटर पेट्रोल 90.70 रुपये का बिका। पेट्रोल मुंबई में पहली बार 94 रुपये और चेन्नई में पहली बार 90 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा है। डीजल की कीमत दिल्ली में 36 पैसे चढ़कर 78.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है।

इसकी कीमत मुंबई में 38 पैसे बढ़कर 85.70 रुपये, चेन्नई में 34 पैसे बढ़कर 83.86 रुपये और कोलकाता में 37 पैसे बढ़कर 82.33 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई।

पेट्रोल और डीजल के दाम (petrol and diesel prices)

दिल्ली——–88.44——78.74
मुंबई———94.93——85.70
चेन्नई———90.70——83.86
कोलकाता—89.73——82.33

Related Post

Alcobev Sector

एल्कोबेव सेक्टर से यूपी को ₹56,000 करोड़ का राजस्व, 5.3 लाख लोगों को मिला रोजगार

Posted by - July 9, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को पूरा…
CM Nayab Singh Saini

विश्व बैंक के सहयोग से हरियाणा में स्थापित किया जाएगा वैश्विक AI केंद्र

Posted by - November 29, 2024 0
चंडीगढ़: एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, हरियाणा राज्य जल्द ही विश्व बैंक की सहायता से एक वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केंद्र…
जनरल हून का निधन

‘ऑपरेशन मेघदूत’ के सुपर हीरो जनरल हून का निधन, पाक को सियाचिन से था खदेड़ा

Posted by - January 7, 2020 0
चंडीगढ़। भारतीय सेना की तरफ से वर्ष 1984 में ‘ऑपरेशन मेघदूत’ चलाया गया था। इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने वाले…