Mahakaleshwar Bhasma Aarti

महाकालेश्वर भस्म आरती में दर्शनार्थियों को 15 मार्च से दिया जाएगा प्रवेश

1663 0

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन सुबह भस्म आरती होती है। महाकालेश्वर भस्म आरती (Mahakaleshwar Bhasma Aarti ) के लिए दर्शनार्थियों को 15 मार्च से प्रवेश दिया जाएगा।

यह जानकारी श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने दी। आशीष सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि महाकालेश्व मंदिर में प्रतिदिन सुबह होने वाली भस्म आरती के लिए दर्शनार्थियों को 15 मार्च से प्रवेश दिया जाएगा। यह व्यवस्था पहले की तरह पूरी क्षमता के साथ शुरू होगी। गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति के संबंध में 15 मार्च के बाद विचार किया जाएगा। दर्शनार्थियों के लिए शयन आरती का समय बढाकर रात्रि 10:15 बजे तक कर दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 330 रुपये महंगा, चांदी भी चमकी

इस बैठक में सामान्य दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को निरंतर करने का निर्णय लिया गया है। मंदिर परिसर में वर्तमान में संचालित तत्काल नि:शुल्क दर्शन बुकिंग व्यवस्था के आठ कियोस्क का व्यापक प्रचार-प्रसार और इसका विस्तार करने का के निर्देश दिए गए है। जो भी दर्शनार्थी बिना बुकिंग के मंदिर दर्शन के लिए पहुंचते है, उनको निशुल्क सहायता करते हुए उपलब्ध दर्शन स्लॉट में से कियोस्क के माध्यम से उनकी बुकिंग करवाई जाए।

महाकालेश्वर मंदिर देश का एकमात्र ऐसा शिवालय है, जहां प्रतिदिन आज भी तड़के भस्म आरती होती है। इसमें देश विदेश के सैकडों दर्शनार्थी प्रतिदिन शामिल होते हैं। पिछले वर्ष 2020 में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढते प्रभाव के कारण दर्शनार्थियो का प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Related Post

CM Vishnudev Sai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग को ऐतिहासिक तीसरी बार जनादेश मिला : विष्णु देव साय

Posted by - June 4, 2024 0
रायपुर। देश में 18वीं लोकसभा चुनाव के अंतर्गत सात चरणों में हुए मतदान के परिणाम आज आए। इस चुनाव में…
Women sitting at home want to become self-reliant

घर बैठे महिलाएं बनना चाहती है आत्मनिर्भर, तो शुरू करें यह ऑनलाइन मेकअप कारोबार  

Posted by - August 21, 2020 0
घर बैठे महिलाएं अपने घर के कामों के साथ आत्मनिर्भर बन सकती है। जो भी महिलाएं घर में रहकर आत्मनिर्भर…
Kapkot

कपकोट की नई उड़ान- बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का अहम पड़ाव

Posted by - February 10, 2026 0
बागेश्वर। सुदूर पर्वतीय क्षेत्र कपकोट (Kapkot) अब एडवेंचर टूरिज्म के राष्ट्रीय मानचित्र पर मजबूती से उभर रहा है। पांच फरवरी से…

वायु सेना के नए डिप्टी चीफ होंगे संदीप सिंह, एयर मार्शल वीआर चौधरी की लेंगे जगह

Posted by - September 25, 2021 0
नई दिल्ली। एयर मार्शल संदीप सिंह भारतीय वायु सेना के अगले डिप्टी चीफ होंगे। भारत सरकार ने उनको इस पद के…