निर्भया केस

निर्भया केस : दोषी मुकेश को मिलेगी फांसी की सजा, याचिका खारिज

1085 0

नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को निर्भया केस में  दोषी मुकेश की याचिका को खारिज कर दिया है। मुकेश ने याचिका दायर कर कहा था कि वह घटना वाले दिन दिल्ली में नहीं था।

याचिका में यह भी आरोप लगाया कि मुकेश सिंह को तिहाड़ जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया

मुकेश के वकील मनोहर लाल शर्मा ने याचिका दायर कर कहा था कि मुकेश को 17 दिसम्बर,2012 को राजस्थान में गिरफ्तार किया गया था। लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि दोषी मुकेश की मौत की सजा के खिलाफ दायर यह याचिका बेमतलब है और यह सजा की तामील में विलंब कराने का एक तिकड़म है। याचिका में यह भी आरोप लगाया कि मुकेश सिंह को तिहाड़ जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया।

सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, फटाफट चेक करें नए रेट्स

पुलिस ने पूरे मामले में फर्जीवाड़ा किया और मुकेश को झूठे तरीके से फंसाया गया

मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि मुकेश को राजस्थान के करौली से 17 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया और बाद में समय 16 दिसम्बर का डाल दिया गया। मनोहर लाल शर्मा ने कहा था कि ट्रायल पूरा हो चुका है और अगर कोई आदेश लेने के लिए कुछ छिपाया गया तो उस आदेश को निरस्त करना चाहिए। पुलिस ने पूरे मामले में फर्जीवाड़ा किया और मुकेश को झूठे तरीके से फंसाया गया। तब कोर्ट ने कहा था कि हम कानून के किस प्रावधान के तहत आपको राहत दें। तब मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि साक्ष्य अधिनियम की धारा 44 के तहत।
याचिका में कहा गया था कि उसकी मौत की सजा को निरस्त किया जाए। याचिका में कहा गया था कि जेल में उसे प्रताड़ित किया गया। उल्लेखनीय है कि निर्भया के चारों दोषियों को 20 मार्च को फांसी देने के लिए डेथ वारंट जारी किया गया है।

नवरात्रि पर इस मुहूर्त में करें घर में घट स्थापना, मां की बनेगी कृपा

दोषियों के वकील एपी सिंह मंगलवार को फांसी की सजा पर रोक की मांग के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंचे

दोषियों के वकील एपी सिंह मंगलवार को फांसी की सजा पर रोक की मांग के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंचे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने इसे न्याय का गर्भपात बताते हुए कहा कि हमने मानवाधिकार आयोग से 20 मार्च को निर्धारित फांसी की सजा पर रोक की मांग की है। इसके लिए चार में से एक दोषी राम सिंह के 70 वर्षीय माता और 10 वर्षीय बेटे का हवाला दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राम सिंह ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या की भी कोशिश की थी।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

दक्षिण कोरिया यात्रा: मुख्यमंत्री शर्मा ने सियोल टेक्निकल हाई स्कूल का किया दाैरा

Posted by - September 10, 2024 0
जयपुर/सियोल। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दूसरे…
PM started dandi yatra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की वेबसाइट

Posted by - March 12, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से पदयात्रा (स्वतंत्रता मार्च) को…
CM Vishnudev Sai

विष्णुदेव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

Posted by - September 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने हीराकुंड डैम से आवश्यक मात्रा में पानी छोड़ने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री…
बजट 2020

बजट 2020 : मॉर्डन रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, बस स्टेशन, लॉजिस्टिक सेंटर्स बनाएंगे

Posted by - February 1, 2020 0
नई दिल्ली। 2020 के दशक का पहला बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारामण ने शनिवार को पेश कर रही हैं। ये मोदी…