अजित पवार

अजित पवार की कुर्सी गई ,जयंत पाटिल चुने गए विधायक दल के नेता

1231 0

महाराष्ट्र। राज्य में तख्तापलट के बाद एनसीपी नेता शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। शरद पवार ने अजित पवार को विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया है। उनकी जगह जयंत पाटिल को एनसीपी विधायक दल का नेता बनाया गया है।

राष्ट्रवादी विधायक दल नेता पद के सारे संवैधानिक अधिकार विधायक और महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को दिए गए है। विधायक दल की बैठक के बाद एनसीपी ने बयान जारी करते हुए कहा कि पार्टी में अजित पवार के भविष्य पर अंतिम निर्णय लेने के लिए शरद पवार और जयंत पाटिल ही अधिकृत हैं।

जानें कौन हैं जयंत पाटिल?

एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल कद्दावर नेता हैं। जो पिछले 27 सालों में इस्लामपुर वालवा सीट से छह बार विधायक रह चुके हैं। महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित नेता रहे राजाराम बापू पाटिल के बेटे जयंत पाटिल शुरूआत में राजनीति में नहीं आना चाहते थे। 1999 से 2008 के बीच कांग्रेस और एनसीपी की राज्य सरकार में जयंत वित्त मंत्री रहे। 2003-04 के बीच राज्य की अर्थव्यवस्था को नाजुक हालत से उबारने का श्रेय अक्सर जयंत को दिया जाता है।

 

बता दें कि महाराष्‍ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दल की बैठक जारी है। बताया जा रहा है कि एनसीपी के 54 विधायकों में से 50 विधायक बैठक में हिस्‍सा लेने पहुंचे हैं। पहले खबर आई थी कि नौ बागी विधायक दिल्‍ली जा रहे हैं लेकिन बाद में उनमें से दो शरद पवार के पास लौट आए है। उसके बाद सात विधायकों के प्राइवेट चार्टर्ड प्‍लेन से दिल्‍ली जाने की खबर आई, लेकिन धनंजय मुंडे जो सुबह तक अजित पवार के साथ थे। वह भी बाद में बैठक के लिए पहुंच गए हैं। जहां तालियां बजाकर उनका स्‍वागत किया गया। अभी तक अजित पवार समेत केवल पांच विधायक पार्टी की विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे हैं और उन पर दल बदल कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है।

Related Post

बाबा विश्वनाथ मंदिर गर्भगृह

कोरोना वायरस इफेक्ट : बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में इंट्री पर लगी रोक

Posted by - March 17, 2020 0
वाराणसी। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा…
CM Yogi

जलवायु परिवर्तन से जीव के साथ सृष्टि को बचाना बड़ी चुनौती: सीएम योगी

Posted by - March 27, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में…
CM Vishnudev

सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त और समय-सीमा में करें पूरा: मुख्यमंत्री

Posted by - January 31, 2026 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) ने अपने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुरदृकोंडागांव के मध्य निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग…
CM Vishnudev Sai

आपस में ही लड़ रहे हैं कांग्रेसी, थाने में रिपोर्ट तक की आ गई नौबत: सीएम साय

Posted by - May 1, 2024 0
रायपुर/जशपुर/सीतापुर/सुहेला। जशपुर के पंडरापाठ में बुधवार को अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने…