Neetu Singh is making a comeback in the film

नीतू सिंह फिल्म में कर रही है वापसी, अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म में आएंगी नज़र

1161 0

मुंबई। ऋषि कपूर के निधन से कपूर परिवार का उबरना बहुत मुश्किल था। इसके लिए पूरा परिवार नीतू सिंह का बहुत ख्याल रख रहा था। परिवार के लोग नीतू सिंह के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश कर रहे थे।

सोनू सूद ने गोरखपुर की छात्रा प्रज्ञा के दोनों पैरो के ऑप्रेशन कराने में की मदद

ऋषि कपूर के निधन के बाद एक्ट्रेस नीतू सिंह ने फिर से अपनी रुकी हुई ज़िंदगी को आगे बढ़ा रही है। बीते जमाने की ऐक्‍ट्रेस नी‍तू सिंह ने फिर से शूटिंग पर लौटने का मन बना लिया है। सूत्रों के अनुसार उन्‍होंने वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर की अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म साइन कर ली है।

नीतू सिंह और अनिल कपूर इस फिल्‍म में वरुण धवन के पैरेंट्स का किरदार निभाएंगे। इस फिल्‍म का डायरेक्शन राज मेहता कर रहे हैं। वे इससे पहले ‘गुड न्‍यूज’ फिल्‍म बना चुके हैं। मेहता के एक करीबी ने बताया, ‘इस फिल्‍म की स्‍क्रि‍प्‍ट खुद राज मेहता और उनके पार्टनर ऋषभ शर्मा लिख रहे हैं।

फिल्‍म का टाइटल अभी फाइनल नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि इसकी शूटिंग अक्‍टूबर-नवंबर में शुरू कर दी जाएगी। पहले मीडिया में ऐसी अफवाह उड़ाई गई थी कि यह फिल्म ‘गुड न्‍यूज’ का सीक्‍वल होगी, लेकिन यह सच नहीं है। इस फिल्म की स्टोरी अलग है।’

यूपीपीएससी ने कंप्यूटर सहायक परीक्षा का जारी कर दिया एडमिट कार्ड, जानिए परीक्षा की डिटेल

इससे पहले नीतू सिंह 2013 में फिल्‍म ‘बेशरम’ में नजर आई थीं। इस फिल्‍म में पति ऋषि कपूर भी उनके साथ थे। फिल्‍म में दोनों ने पति-पत्‍नी का ही किरदार निभाया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने लीड रोल किया था।

Related Post

Sushant

सुशांत सिंह राजपूत के बहनें पहुंची बंबई हाईकोर्ट, कोर्ट से किया ये अनुरोध

Posted by - October 6, 2020 0
  मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)  की बहनों, प्रियंका सिंह और मीतू सिंह ने…

ड्रग केस: अर्जुन रामपाल पहुचें NCB के ऑफिस, आज होगी पूछताछ

Posted by - November 13, 2020 0
मनोरंजन डेस्क.    अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के बाद अब अर्जुन भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मुंबई ऑफिस पहुचें…
Astronaut Kalpna Chawla's Biopic

अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की बायोपिक में किरदार निभाना चाहती हैं वाणी कपूर

Posted by - August 6, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का किरदार निभाना चाहती हैं। यह बात उन्होंने…
malika singh retweet

सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने रिया के सपोर्टर्स की लगाई क्लास, दिया यह जवाब

Posted by - September 1, 2020 0
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई केस की छानबीन में जुटी…
पायल रोहतगी गिरफ्तार

पायल रोहतगी गिरफ्तार, नेहरू परिवार पर विवादित वीडियो बनाने का आरोप

Posted by - December 15, 2019 0
नई दिल्ली। मोतीलाल नेहरू परिवार पर विवादित वीडियो पोस्ट करने के मामले में बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल…