GST

GST दर बढ़ाने की तैयारी में मोदी सरकार, महंगी होंगी ये चीजें

902 0

नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन बढ़ाने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्र और राज्यों के अधिकारियों के बीच बैठक हो रही है। इसमें जीएसटी दरें बढ़ाने और मौजूदा जीएसटी स्लैब में बदलाव समेत कई सुझावों पर विचार भी किया जाएगा। इस बैठक में तीनों स्तरों- जीएसटी रेट, जीएसटी स्लैब और कंपनसेशन सेस पर चर्चा होगी। इनमें बदलाव करने पर एक सिफारिश की जाएगी।

GST दरें बढ़ेंगी?

बता दें कि लगातार घटते GST कलेक्शन की वजह से तमाम चर्चाएं हो रही हैं। इसको ले​कर केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते राज्यों से सुझाव मांगे थे। सुझावों के मुताबिक दरें बढ़ाने की रणनीति तय होगी। सुझाव में यह कहा गया था कि जो एक्जम्पटेज कैटगरी गुड्स है यानी जिन पर अभी जीएसटी नहीं लगता है, उनको भी स्लैब के दायरे में लाना चाहिए।

फिल्म ‘छपाक’ का ट्रेलर रिलीज, एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की है कहानी 

इन चीजों के बढ़ सकते हैं GST रेट

इसके अलावा कई दरों में बदलाव किया जा सकता है। संभावना है कि रॉ सिल्क, लग्जरी हेल्थकेयर, हाई वैल्यूम होम लीजिंग, ब्रांडेड सीरियल्स, पिज्जा, रेस्टोरेंट, क्रूज शिपिंग, प्रिंट एडवरटाइजिंग, एसी ट्रेन टिकट्स, ऑलिव ऑयल जैसे दर्जनों ऐसी चीजों के रेट में बदलाव पर चर्चा की जा रही है। यानी इनकी दरों में बढ़ोतरी करके जीएसटी राजस्व बढ़ाने पर विचार हो रहा है।

इसके अलावा जीएसटी स्लैब में भी बदलाव करने की चर्चा है। सबसे निचला स्लैब, जो 5 फीसदी वाला स्लैब है उसको बढ़ाकर छह से 8 फीसदी की सिफारिश राज्यों ने की है।

Related Post

इग्नू में बीबीए कोर्स

IGNOU : पीएचडी 2020 के लिये रजिस्ट्रेशन शुरू, 23 मार्च के पहले करें आवेदन

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2020 सत्र के पीएचडी प्रोग्राम के लिये ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया…
शेयर बाजार

शेयर बाजार सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा, सेंसेक्स में 41,798 अंकों का उछाल

Posted by - December 20, 2019 0
मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का…

कानपुर बूथ सम्मेलन में सपा बसपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे शाह

Posted by - January 30, 2019 0
कानपुर। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार यानी आज बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने कानपुर पहुंचे। वहां पर…